
Emotional Love Story: वैलेंटाइन वीक के दौरान, एक ऐसी लव स्टोरी जो न तो प्लान की गई थी और न ही सोची गई थी, सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इसमें एक लड़की, एक बहुत बुरा रूममेट और एक लड़का शामिल है जो उसी घर में रहता था, एक लड़का जो हालात की वजह से उसका रूममेट बन गया और समय के साथ उसके दिल के करीब आ गया। रोजाना की लड़ाइयों, लगातार शोर और आम परेशानियों से भरे घर में, एक रिश्ता चुपचाप पनप रहा था। जिससे अब लड़की के सामने सबसे मुश्किल सवाल है कि वो अपनी भावनाओं को जाहिर करें या उसे हमेशा के लिए भूल जाए। यह कहानी इनदिनों इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू रही है।
यह कहानी एक 27 साल की महिला की है जिसने रेडिट पर अपनी स्टोरी शेयर कर लोगों से राय जानना चाहती है। जो पिछले गर्मियों में एक छोटे से शहर में रहने आई थी। घर बहुत अच्छी हालत में नहीं था, लेकिन किराया सस्ता था। वहां पहले से ही दो अजनबी रहते थे, एक लड़की और एक लड़का। वह एक लड़के के साथ रहने को लेकर थोड़ी घबराई हुई थी, लेकिन घर देखने और उनसे मिलने के बाद, उसे लगा कि वह एडजस्ट कर लेगी।
शुरू में सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन जल्द ही असली दिक्कतें सामने आईं। दूसरी लड़की रूममेट बहुत ज्यादा गंदी, शोर मचाने वाली और गैर-जिम्मेदार निकली। आधी रात को चिल्लाना, अपने बॉयफ्रेंड से लड़ना, तेज आवाज में टीवी चलाना, और अपनी दो बिल्लियों को दूसरों की देखभाल के लिए छोड़ देना, यह सब रोज की बात हो गई थी। वह ज्यादातर समय घर पर भी नहीं रहती थी।
इस माहौल में, वह महिला और उसका मेल रूममेट, जिसे वह टिम कहती है, धीरे-धीरे दोस्त बन गए। वे साथ बैठते, अपनी खराब रूममेट के बारे में शिकायत करते, हंसते और उसका मजाक उड़ाते। इस दौरान, उनकी दोस्ती और गहरी हो गई। वे घंटों बातें करते, साथ में खाना बनाते, और एक-दूसरे को बिना कुछ कहे समझने लगे।
समय के साथ, उस महिला को एहसास हुआ कि उसे टिम से प्यार हो रहा है। वह दयालु, मज़ेदार, समझदार और क्रिएटिव है। उसे उसके आस-पास सेफ और रिलेक्स फील होता है। जब वह रात में गिटार बजाता है, तो वह खुद को उसकी तरफ आकर्षित होने से रोक नहीं पाती। उन्होंने एक-दूसरे के साथ अपनी जिंदगी की कई गहरी बातें शेयर की हैं।
ये भी पढ़ें- अमेरिका-जापान, कोरिया के कपल्स मंथ में कितनी बार बनाते हैं संबंध? फैक्ट जानकर चौंक जाएंगे
लेकिन एक बड़ी समस्या है। टिम का पिछला रिश्ता उसकी पिछली रूममेट के साथ था, और वह बहुत बुरे तरीके से खत्म हुआ था। वह अनुभव अभी भी उसे परेशान करता है। हाल ही में, टिम किसी और के साथ डेट पर भी गया, जिससे वह महिला और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो गई है। अब सवाल यह है कि क्या उसे टिम को बताना चाहिए कि वह कैसा महसूस करती है या नहीं? लीज सिर्फ तीन महीने और है। हो सकता है कि उसके बाद वह किसी दूसरे शहर में चली जाए। वह चीजों को अजीब नहीं बनाना चाहती, लेकिन बिना कुछ कहे जाना भी उसे गलत लग रहा है।
लड़की ने रेडिट पर स्टोरी शेयर कर लोगों से राय मांगी है, जिसपर एक यूजर्स ने कहा कि मुझे लगता है कि आप दोनों इस चीज के लिए एकदम सही उम्र में हैं। क्या आप कभी बाहर खाने जाते हैं, या कॉन्सर्ट में, या बस घूमने और कॉफी पीने? बिल्कुल डेट की तरह नहीं, बल्कि दोस्तों की तरह? एक अन्य यूर्जस ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो तुम्हें उसे बता देना चाहिए, इस सब बकवास के लिए जिंदगी बहुत छोटी है। उसे पहले बुरा अनुभव हुआ था, लेकिन वह किसी और के साथ था जो मैनिपुलेटिव थी- तुम वैसी नहीं हो।
ये भी पढ़ें- 18 साल की शादी-8 साल से पत्नी ने नहीं बनाने दिया संबंध, पति ने काटकर फेंका प्राइवेट पार्ट!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.