
कहते हैं कि शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन सऊदी अरब में हुई एक शादी जमीन पर चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक 19 साल की लड़की ने अपनी उम्र से कई गुना बड़े एक बुजुर्ग शख्स से शादी कर ली है। यह मामला अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं। हां, सऊदी अरब में यह अनोखी शादी हुई है। कई मुस्लिम देशों में गरीबी के चलते कुछ लोग अपनी छोटी बच्चियों की शादी बड़े-बूढ़े अमीर लोगों से करा देते हैं। लेकिन इस मामले में लड़की काफी खुश नजर आ रही है। वीडियो में वह खुशी-खुशी बुजुर्ग का हाथ थामे दिख रही है। यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यह शादी सिर्फ उम्र के बड़े फासले की वजह से ही नहीं, बल्कि दूल्हे के दिए गए महंगे तोहफों की वजह से भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग शख्स ने अपनी 19 साल की नई दुल्हन को एक लग्जरी रॉल्स रॉयस कार और 5 किलो सोना गिफ्ट किया है।
इस नए नवेले जोड़े का वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसे अपने भविष्य के बारे में पता है। वह खुश है क्योंकि उसने अपने भविष्य का हिसाब पैसे और उस आदमी की उम्र से लगा लिया है।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'अगर वह खुश है तो हमें क्यों चिंता करनी चाहिए?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पैसा खुशी देता है। पैसे से सब कुछ मुमकिन है। पैसे से कुछ भी खरीदा जा सकता है।' वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो को AI से बना हुआ भी बताया है।
वैसे, पति-पत्नी के बीच उम्र का कितना फासला होना चाहिए, इस पर हमेशा से बहस होती रही है। कुछ लोग कहते हैं कि उम्र में एक-दो साल का अंतर होना चाहिए, तो कुछ तीन-चार साल के अंतर को सही मानते हैं। कुछ का यह भी मानना है कि अगर पति-पत्नी हमउम्र हों तो वे अच्छे दोस्त बनकर रह सकते हैं। हालांकि, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां उम्र में बड़े फासले के बावजूद जोड़ियां खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। खैर, इस मामले में उम्र से ज्यादा दूल्हे की अमीरी की चर्चा हो रही है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.