
Why Men Lose Interest: जब भी हम किसी पुरुष के करीब आते हैं तो केवल अपनी अच्छी छवि नहीं बल्कि अपनी कमजोरियां भी दिखाते हैं। लेकिन कभी-कभी हम अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं, या हमारे अंदर होती है जो धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर देती है। इन आदतों की वजह से पुरुष का इंटरेस्ट कम होते जाता है और वो दूर हो जाता है।
यहां हम बात कर रहे हैं उन 6 आदतों या व्यवहारों की, जिनसे पुरुष जल्दी रुचि खो बैठते हैं।
अगर कोई महिला हमेशा अपने पार्टनर की सोच तरीका या डिसिजन को गलत ठहराती है, तो वह असल में उसके आत्मविश्वास को तोड़ रही होती है। यह बिहेवियर पुरुषों को यह महसूस कराता है कि वह काबिल नहीं हैं, और धीरे-धीरे वो इमोशनल रूप से दूर हो जाता है।
अगर महिला हर बात पर चिंता करने लगे उसने खाना खाया या नहीं, ऑफिस कैसे गया, खुश है या नहीं तो यह प्यार कम और ओवर-केयर ज्यादा बन जाता है। जब रिश्ते में कोई एक व्यक्ति हमेशा इमोशनल जिम्मेदारी उठा रहा हो तो दूसरे को घुटन होने लगती है। पुरुष अक्सर इस तरह के बिहेव से उब जाता है और आप में उसका अट्रैक्शन कम हो जाता है।
कभी-कभी महिलाएं फिजिकल इंटिमेसी को अपने पार्टनर को कंट्रोल करने का जरिया बना लेती हैं। जैसे अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो आज बिस्तर पर कुछ नहीं होगा, अगर जो मैं तुमसे मांगी हूं वो नहीं दोगे तो आज तो भूल ही जाओ कुछ होगा। यह रिश्ता नहीं, इमोशनल ब्लैकमेल होता है और इसका अंत दुखद ही होता है।
कुछ महिलाएं खुद को हर स्थिति में ‘डैमेल इन डिस्ट्रेस’ की तरह पेश करती हैं जैसे उन्हें हर बात में किसी हीरो की जरूरत है। शुरुआत में यह प्यारा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में पुरुष इससे थक जाते हैं और उन्हें लगता है कि महिला में आत्मनिर्भरता नहीं है।
अगर कोई महिला हर बात का हिसाब रखने लगे किसने क्या खर्च किया, किसने कितना दिया, किसका फर्ज था तो रिश्ते की गरमाहट और अपनापन धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। रिश्ते लेन-देन नहीं, साझेदारी होते हैं।
कुछ महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें हर समय सराहे, पूजे, और सबसे ऊपर रखे। ऐसा लगने लगता है कि उन्हें प्यार से ज्यादा ‘एडमायर’ किए जाने की जरूरत है। यह रिश्ते को नकली बना देता है दिखावे वाला, जिसमें असली भावनाओं की कमी होती है।
पुरुष ऐसी महिला के प्रति आकर्षित होते हैं जो उनकी भावनाओं को समझती है। उनकी परवाह करती है। बिन बोले उनके इशारे को समझ लेती है। रिश्ते में प्यार, सम्मान और विश्वास को बनाए रखती है।