रिश्तों के 'कत्ल' की 5 News: पति-पत्नी के बीच आया 'वो', शुरू हो गया मौत का खेल

Published : Aug 11, 2024, 06:38 PM IST
illicit relationship

सार

कुछ जोड़ियां ऐसी होती है जो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती है। तो कुछ ऐसी की एक दूसरे की जान लेने से भी परहेज नहीं करती है। हम आपको यहां रिश्ते की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है। एक के दूर जाने से दूसरे की जिंदगी अधूरी हो जाती है। एक कहानी कुछ ऐसी है। लेकिन दूसरी कहानी में पत्नी अपने पति के लिए ऐसी मौत की साजिश रचती है जिसे जानकर दहल जाएंगे। आइए हम यहां पर रिश्ते की 5 हॉरर न्यूज बताएंगे जो आपकी आंखें खोल देंगी।

1. पत्नी बनी कातिल

राजस्थान के दौसा में एक पत्नी अपने पति की कातिल बन गई। वैसे घटना 20 मई की है जिसका खुलासा अब हुआ है। जेलमपुरा गांव के मुरारी लाल ट्रक क्लीनर का काम करता था। 21 मई की सुबह मुरारी लाल की लाश हाइवे पर मिली। जिसे शुरुआती जांच में एक्सीडेंट मना गया। लेकिन जब मामला खुला तो हर कोई दंग था। मुरारी लाल की पत्नी केसंता बैरवा का अफेयर ट्रक ड्राइवर बाबूलाल के साथ चल रहा था। दोनों ने मिलकर मुरारी लाल की हत्या कर दी और सिर कुचलकर लाश को हाइवे पर फेंक दिया।

2.प्रेमिका की हत्याकर शव के पास बैठा रहा प्रेमी

मध्य प्रदेश के सागर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। सिविल लाइन थाना इलाके में शनिवार रात को छोटू नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका रतिराम को मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हुई और उसने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वो रात भर उसकी लाश के पास बैठा रहा। रविवार (11 अगस्त) सुबह 7 बजे पुलिस को फोन किया। उसने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

3. पति बना शैतान

राजस्थान के जयपुर में एक महिला को अपने पति की बेवफाई का विरोध करना महंगा पड़ गया। पति ने हत्या करके पत्नी का शव दफन कर दिया। इसके साथ ही महिला के मायकेवालों को गुमराह करता रहा। लेकिन जब मायकेवाले बेटी से नहीं मिल पाए तो पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अजहर मोहम्मद को गिरफ्तार करके सवाल पूछा। कुछ देर तक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसने माना कि उसने फातिमा की हत्या कर दी है और शव को कब्र में दफन कर दिया है। पुलिस ने कब्र से शव को निकाला और पोस्टमार्टम में पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। दरअसल, आरोपी अजहर मोहम्मद का अफेयर एक महिला के साथ चल रहा था। उसकी पत्नी ने फोन पर उससे बात करते हुए सुन लिया और इसका विरोध किया था। जिसके बाद पति अजहर हैवान बन गया।

4.प्यार हो तो ऐसा

यूपी के बरेली में संजयनगर में रहने वाले मुरारीलाल अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने पंखे से लटकर जान दे दी। उन्होंने क्यों जिंदगी से छोड़कर मौत को चुना इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है। मुरारीलाल की पत्नी सुमन का एक महीने पहले देहांत हो गया था। दोनों के बीच इतना प्यार था कि पिछले 22 साल से वो एक दूसरे से कभी अलग ही नहीं हुए थे। पत्नी के जाने के बाद से मुरारीलाल तन्हा हो गए थे। घर से बाहर नहीं निकलते थे। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो बनाया और कहा कि उन्हें सुमन की बहुत याद आ रही है। वो उसके पास जा रहे हैं। मेरे लॉकर में 10 हजार पड़े हैं। उससे मेरा अंतिम संस्कार कर देना और सुमन की अस्थियों के साथ मेरी अस्थियां बहा देना। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया।

5.बेटे की चाहत में महिला के साथ हुआ धोखा

पंजाब के तरन तारन में एक महिला बेटे की चाहत में एक पाखंडी बाबा के पास गई। लेकिन वहां पर बाबा कुलवंत सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया। बताया जा रहा है कि बेटे की चाहत में महिला अपने पति के साथ कुलवंत सिंह के पास गई। जहां पर उसने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद पाखंडी बाबा ने पति को कहा कि आप दोनों को घर जाकर स्नान करना होगा। जिसके बाद दोनों घर चले गए। रात के 9 बजे कुलवंत सिंह महिला के घर आया और कर्म कांड करने के नाम पर महिला को अपने साथ ले गया। एक सूनसान जगह पर उसने अपने दोस्तों के साथ महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला खुद घर पहुंचकर पति से सारी बात बताई। मामला दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें:

पति की हैवानियत... प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, पत्नी ने सिर फोड़ निकाला भेजा

पड़ोसन के पति से चक्कर चलाया, पत्नी ने लिया 'पोर्न साइट' वाला बदला!

PREV

Recommended Stories

आखिर क्यों शादी के 20 साल बाद Good Wife भी अच्छी नहीं लगती? पति ने बताई दिल की बात
Weird Rituals: दहेज में दुल्हन को मिलता है पोर्टेबल टॉयलेट, अजीब है यहां का रिवाज