
प्यार और शादी में उम्र का फासला अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन, बड़ी उम्र के लोगों से शादी करने वाली महिलाओं को अक्सर काफी आलोचना झेलनी पड़ती है। सबसे बड़ी आलोचना यही होती है कि यह प्यार और शादी सब पैसों के लिए है। लेकिन, कुछ लोग इसका जवाब भी देते हैं। इसी तरह, इटैलियन इन्फ्लुएंसर मिनिया पाग्नी को भी खुद से 40 साल बड़े शख्स से शादी करने पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। उन पर पैसों के लिए शादी करने, 'गोल्ड डिगर' होने जैसे कई आरोप लगे। लेकिन, इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही दिया।
22 साल की मिनिया पाग्नी पांच साल पहले 60 साल के मासिमो से मिली थीं। उस वक्त, मासिमो उनके हाई स्कूल के टीचर थे। मिनिया बताती हैं कि स्कूल में पढ़ते समय उन्हें मासिमो पर क्रश था, लेकिन तब उन दोनों के बीच कोई प्यार नहीं था। 5 साल बाद जब वे दोबारा मिले, तो उनका प्यार परवान चढ़ा। वह कहती हैं, “स्कूल खत्म होने के बाद कुछ नहीं हुआ। दो साल पहले, संयोग से, हम एक बुकस्टोर में मिले और वहीं से हमारे प्यार की शुरुआत हुई।”
वह कहती हैं कि किसी महिला की पसंद को पैसों की बात कहकर कम नहीं आंकना चाहिए। यह एक पुरानी, रूढ़िवादी सोच है। वह यह भी कहती हैं कि वह मासिमो की समझदारी और व्यवहार से आकर्षित हुई थीं। सभी माता-पिता की तरह, मिनिया के परिवार वाले भी शुरू में इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन, बाद में वे मान गए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.