
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @Only_OneRR नाम के एक यूज़र का पोस्ट ज़बरदस्त चर्चा में है। इस लड़के ने अपनी होने वाली पत्नी में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए, इसकी एक लंबी-चौड़ी लिस्ट शेयर की है। उसने लिखा, "मैं सिर्फ उसी लड़की से शादी करूंगा जो इन सभी शर्तों को पूरा करेगी।"
इस लिस्ट में लड़की का वर्जिन होना, नैचुरली सुंदर होना (कभी मेकअप न करना), 5 फीट 2 इंच हाइट, 45 किलो वज़न, हर तरह का खाना बनाना जानना, सोशल मीडिया इस्तेमाल न करना, कोई लड़का दोस्त न होना, कहीं भी जाने से पहले इजाज़त लेना और 24 घंटे अपनी लाइव लोकेशन शेयर करना जैसी कई शर्तें शामिल हैं।
यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और हज़ारों लोगों ने इसे देखा। ज़्यादातर लोगों ने इन उम्मीदों को बहुत ज़्यादा कंट्रोल करने वाली और महिला की आज़ादी के खिलाफ बताया। एक यूज़र ने कमेंट किया, "आप पत्नी नहीं ढूंढ रहे हैं, बल्कि एक नौकरानी ढूंढ रहे हैं जो आपकी हर बात माने।" एक और यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "अगर महिलाएं भी पुरुषों के लिए ऐसी ही शर्तें रखने लगें, तो ज़्यादातर लड़के कभी शादी ही नहीं कर पाएंगे।"
हालांकि कुछ लोगों ने यह कहकर बचाव किया कि हर किसी को अपने जीवन साथी के बारे में उम्मीदें रखने का हक़ है। लेकिन, ज़्यादातर लोगों का मानना था कि कोई भी रिश्ता आपसी सम्मान, विश्वास और बराबरी पर बनता है।
कई लोगों ने कहा कि 24x7 लोकेशन शेयर करना, लड़कों से दोस्ती न करना और हर बात के लिए इजाज़त मांगना, ये सब एक हेल्दी रिश्ते की निशानियां बिल्कुल नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर जारी है बहस
इस पोस्ट ने निजी पसंद और किसी को कंट्रोल करने की सोच के बीच की लाइन पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। इस चर्चा के ज़रिए लोग एक बार फिर यह बता रहे हैं कि आज के ज़माने के रिश्तों में आज़ादी, सम्मान और भरोसा कितना ज़रूरी है।
I will only marry a girl who is :
- Virgin
- Naturally beautiful (no makeup ever)
- 5'2 perfect height
- 45 kg exact weight
- Knows cooking of all cuisines
- Non feminist
- Doesn't use social media
- Has no male friends
- Asks permission before going anywhere
- Shares her live…— R-R (@Only_OneRR) August 3, 2026
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.