
Virat Kohli and Anushka reached court of Premananda: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आए। मंगलवार सुबह यह जोड़ा उनका आशीर्वाद लेने उनके आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंचा। विराट को देखते ही प्रेमानंद महाराज ने एक ही सवाल पूछा, 'क्या आप खुश हैं? तब यह सवाल विराट के जीवन के उस मोड़ पर आया, जहां उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। इस मुलाकात में जीवन, सफलता और संतोष को लेकर जो प्रेमानंद जी से गुरुज्ञान मिला, वह केवल विराट-अनुष्का के लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक सीख है। आइए जानते हैं-
विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। घोषणा से चंद मिनट पहले ही विराट और अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए थे। मंगलवार को यह जोड़ा प्रेमानंद जी से निजी बातचीत के लिए पहुंचा। विराट और अनुष्का मुस्कुराते हुए उनके सामने पहुंचे। विराट के बैठते ही प्रेमानंद महाराज ने पूछा, 'क्या आप खुश हैं?' विराट ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं ठीक हूं।' इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'ठीक रहना चाहिए। देखिए, धन या यश बढ़ना भगवान की कृपा नहीं मानी जाती। जब भगवान कृपा करते हैं तो भीतर की सोच बदल जाती है। जब भगवान कृपा करते हैं तो संतों का संग देते हैं। जब दूसरी कृपा होती है तो विपत्ति देते हैं।
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, 'वे भीतर से रास्ता देते हैं कि यही परम शांति का रास्ता है। वे रास्ता दिखाते हैं और जीव को अपने पास बुलाते हैं। विपत्ति के बिना संसार से आसक्ति नष्ट नहीं होती। अगर कभी विपत्ति आए तो उस समय खुश रहें कि भगवान हमसे खुश हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा था कि मेरे भक्त का नाश नहीं होता। आनंद से भगवान का नाम जपें।' इस पर अनुष्का पूछती हैं, 'क्या नाम जपने से हो जाएगा?' यह सुनकर वे कहते हैं, 'पूरा... यह मेरा जीवन का अनुभव है। सांख्य योग, अष्टांग योग और कर्म योग को अच्छी तरह जानने के बाद मैं फिर से भक्ति योग में आया हूं।'
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.