
Marriage Trust Broken: आजकल शादियों की कोई गारंटी नहीं रह गई है। जन्मभर साथ निभाने का वादा कई बार सिर्फ शब्दों तक सीमित रह जाता है। फिर भी रिश्ता टूटने के दौर में एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है। यह कहानी ऐसी ही एक महिला की है, जिसकी शादी को 20 साल हो चुके हैं और जो इस समय अलगाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में जब उसे पता चलता है कि उसके पति की जिंदगी में कोई और आ गया है, तो वह बुरी तरह टूट जाती है और अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा करती है।
मम्सनेट पर पोस्ट लिखते हुए महिला ने बताया कि उसकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। हालांकि उनके बीच में रिश्ता पहले जैसा नहीं है। वो दोनों अलगाव के दौर से गुजर रहे हैं। वो अलग रह रहे हैं, लेकिन तलाक नहीं हुआ है। महिला आगे लिखती है कि वो अभी घर से निकली नहीं हैं। बच्चों की वजह से वो वहीं रह रही है। कुछ महीने बाद वो दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएगी। लेकिन उसे इस बात का दर्द है कि हमारा रिश्ता अभी तलाक तक पहुंचा भी नहीं कि पति एक महिला से मिलना-जुलना शुरू कर दिया है।
वो महिला मेरी दोस्त है, अब वो मेरे पति के साथ रोमांटिक रिश्ता बना रही है। वो आगे लिखती है कि जनवरी से मेरे पति मेरी दोस्त से मिलने लगे हैं, वो वॉक पर जाते हैं। उनकी मुलाकतें हाल के दिनों में बहुत बढ़ गई है। अब मुझे पता चला कि वो मेरे पति के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप रखना चाहती है, मेरी गैरमौजूदगी में कई बार घर भी आ चुकी है।
महिला ने साफ किया कि हालांकि वो उसकी कोई खास दोस्त नहीं थी, फिर भी यह बात उसे आहत कर रही है। मेरे अपने घर में किसी दूसरी महिला की मौजूदगी का ख्याल ही मुझे तोड़ देता है। हम अभी अलगाव के शुरुआती दौर में हैं, मैं पूरी तरह घर से गई भी नहीं हूं। ऐसे समय में किसी का इस तरह आगे बढ़ना बहुत गलत लगता है।
महिला का कहना है कि वह चाहती है कि उसका पति आगे बढ़े और खुश रहे, लेकिन उसे लगता है कि अभी बहुत कुछ अधूरा है। उसे यह भी अजीब लगा कि वह महिला उसके पति के साथ इतना समय बिता रही थी, जबकि कथित तौर पर उसे उनके अलग होने की जानकारी भी नहीं थी।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने महिला के प्रति सहानुभूति जताई। हालांकि कुछ ने कहा कि केवल दूसरी महिला को दोष देना सही नहीं है, क्योंकि पति भी बराबर जिम्मेदार है। एक यूजर ने लिखा, “अगर ऐसा मेरे साथ होता तो मैं भी ऐसा ही महसूस करती। जान-पहचान वाले का ऐसा करना और भी ज्यादा चुभता है।”
दूसरे ने कहा, “दोनों का व्यवहार गलत है। आपके पति आपको बेवकूफ बना रहे हैं और लगता है कि वह पहले से ही उस महिला में रुचि रखते थे। एक मां होने के नाते उस महिला को भी समझना चाहिए कि जब तक शादी कानूनी रूप से खत्म न हो जाए और परिवार पूरी तरह अलग न हो जाए, तब तक ऐसे रिश्ते से दूर रहना ही बेहतर है,खासकर बच्चों की भलाई के लिए।
और पढ़ें: 35 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी, 70 साल में पिता बने इस शख्स की कहानी हिला देगी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.