जैसे ही पत्नी ने गूगल पर सर्च किया पति का नाम, वैसे ही सलाखों के पीछे पहुंच गया हस्बैंड

Published : Aug 07, 2025, 02:01 PM IST
relationship Crime

सार

Relationship Crime: एक महिला को जब अपने पति पर शक हुआ, तो उसने उसका नाम ऑनलाइन सर्च किया। जिसके बाद एक ऐसा राज सामने आया,जिसने उसके होश उड़ा दिए। उसने बिना देर किए पति की गिरफ्तारी कर दी। आइए जानते हैं पूरी कहानी। 

Woman Exposes Husband Crime: डेटिंग ऐप टिंडर पर मुलाकात और शादी के बाद महिला कुछ समय तक खुश थी। लेकिन धीरे-धीरे उसे अपने पति पर शक होने लगा। शक गहराते ही उसने गूगल पर उसका नाम सर्च किया और कोर्ट रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए। इस ऑनलाइन सर्च के दौरान उसके सामने एक ऐसा सच आया जिसे जानकर उसके होश उड़ गए। यह कहानी अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला की है। आइए जानते हैं, आखिर उसे अपने पति के बारे में क्या सच्चाई पता चली और उसने इसके बाद क्या कदम उठाया।

टन्या बेट्सी (Tonya Betsey) नाम की महिला की मुलाकात हेनरी बेट्सी जूनियर (Henry Betsey) से डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी। दोनों की शादी 24 नवंबर 2020 को अमेरिका के डुवाल काउंटी कोर्टहाउस, जैक्सनविल में हुई थी। टन्या ने बताया, 'डेटिंग साइट पर उसने खुद को एक परफेक्ट इंसान की तरह पेश किया। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी।'

साल 2022 में दो और महिलाओं से हेनरी ने शादी की थी

जल्द ही टन्या को महसूस हुआ कि उसकी जिंदगी में वो अकेली महिला नहीं है। उसे शक हुआ और उसने काउंटी कोर्ट रिकॉर्ड्स में हेनरी का नाम सर्च करना शुरू किया। तभी पता चला कि हेनरी ने दो और महिलाओं से शादी कर रखी थी। हेनरी ने फरवरी 2022 में दूसरी पत्नी ब्रैंडी से शादी की। फिर कुछ ही महीनों बाद, उसने मिशेल नाम की तीसरी महिला से Match.com पर मुलाकात की और नवंबर 2022 में सिर्फ तीन हफ्ते के जान-पहचान के बाद उससे भी शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें: Video: पति से हर महीने 6,000,000 रुपए की मांग पर भड़की जज साहिबा, कहा-खुद जाओं कमाओ

हेनरी को दी गई दो साल की नजरबंदी की सजा

द मिरर को टन्या ने बताया कि पति पर शकर होने के बाद मैंने  हर काउंटी में उसका नाम डालना शुरू किया। तभी मुझे ब्रैंडी और मिशेल से उसकी शादी के रिकॉर्ड मिले। सबूत मिलने के बाद वो पुलिस के पास गई और उसने पति हेनरी को अरेस्ट कराया। बिगैमी (एक से ज्यादा शादियां करना) के आरोप में हेनरी को दोषी पाया गया। जज ने उसे दोषी करार देते हुए दो साल की प्रोबेशन (नजरबंदी) की सजा सुनाई। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ जांच और बैटरी इंटरवेंशन प्रोग्राम पूरा करने के आदेश दिए।

जेल नहीं भेजे जाने से पत्नियों को हुई निराशा

सुनवाई के दौरान हेनरी ने अदालत और सभी महिलाओं से माफी मांगी। उसने कहा कि मैं सबी से माफी मांगता हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति में फंस जाऊंगा। हालांकि हेनरी को जेल नहीं भेजा गया क्योंकि उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। लेकिन उसकी पूर्व पत्नियां चाहती थीं कि उसे जेल की सजा मिलती। फिर भी उन्होंने राहत की सांस ली।

और पढ़ें: 'पत्नी पर्दा नहीं करती, अकेले बाहर जाती है-तलाक चाहिए', जज साहब ने खोल दी पति की आंख

क्या होता है बैटरी इंटरवेंशन प्रोग्राम

बैटरी इंटरवेंशन प्रोग्राम (BIP) एक ऐसा प्रोग्राम है जो उन पुरुषों के लिए बनाया गया है जो घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार हुए हैं या जिनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसका मकसद यह होता है कि ऐसे लोगों को उनकी गलती का एहसास कराया जाए और उन्हें बताया जाए कि उनका बर्ताव क्यों गलत है। इस प्रोग्राम में उन्हें सही तरीके से पेश आना सिखाया जाता है ताकि वे दोबारा हिंसा न करें और पीड़ित खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। BIP का लक्ष्य होता है कि दोषी व्यक्ति में बदलाव लाकर भविष्य में हिंसा को रोका जा सके।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!