स्पर्म डोनेशन का जुनून या सनक? पत्नी को 20 साल बाद लगी पति की सच्चाई की भनक

Published : Mar 23, 2026, 08:30 PM IST
Husband Secret Sperm Donor Story

सार

Uk Shocking News: ब्रिटेन की एक महिला को शादी के 20 साल बाद पता चला कि उसका पति गुपचुप तरीके से स्पर्म डोनेट कर रहा था। यह मामला न केवल किसी रिश्ते में बेवफाई को उजागर करता है, बल्कि अनौपचारिक स्पर्म डोनेशन से जुड़े खतरों को भी दर्शाता है।

Husband Secret Sperm Donor Story: शादी से पहले तो नहीं लेकिन शादी के बाद कपल को एक दूसरे के बारे में लगभग सारी बातें पता होती है। ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला को शादी के 20 साल बाद पता चलता है कि उसका पति स्पर्म डोनेट करता है। स्पर्म डोनेशन की वजह से वह कई बच्चों को पिता है। महिला को इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए पता चलता है।

साल बाद पता चली पति की सच्चाई

महिला को सोशल मीडिया पर एक अनजान मैसेज मिला, इस मैसेज में उनके पति का जिक्र था। शुरुआत पर में महिला को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन फिर महिला ने जब जांच की, तो उसे पता चला कि उसके पति दूसरी पहचान के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक्टिव था। उसने खुद को स्पर्म डोनर बताया है। वह खुद को बिना मेडिकल सेंटर या क्लीनिक के जरिए स्पर्म डोनर बताता है। वह सीधे महिलाओं से मिलती है, जो स्पर्म डोनर की तलाश में होती है।

ये भी पढ़ें- Marriage Life Secrets: शादी के बाद महिलाओं की ये 7 Google Searches जानकर चौंक जाएंगे पति

पति को है मानसिक बीमारी

रिपोर्ट के अनुसार महिला का पति स्पर्म डोनेशन केवल दूसरों की मदद के लिए नहीं करता है। बल्कि इससे उसे मानसिक संतुष्टि मिलती है। पत्नी का कहना है कि वह महिला के गर्भधारण से जुड़े सभी पल में शामिल होने की कोशिश करता था. उस आदमी को गर्भवती महिला को देखने और इस पूरे प्रोसेस का हिस्सा बनने का मेंटल ऑब्सेशन था. इसी वजह से वह लंबे समय से स्पर्म डोनेट कर रहा है. जब महिला ने पति की पर्सनल डिवाइस चेक की तो फोटो, चैट्स से पता चला कि यह मामल एक-दो बार नहीं बल्कि कई सालों से चल रहा है. महिला ये सब देखकर हैरान हो गई. महिला ने इसे रिश्ते में गहरा धोखा बताया। इस घटना के बाद महिला ने पति से अलग होने का फैसला किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य महिलाओं को बताया है कि इस तरह के फ्री और अनऑफिशियल स्पर्म डोनेशन से बचें।

ये भी पढ़ें- Extramarital Affair: जीजा से थे पत्नी के अवैध संबंध, टोकने पर पति को जलाया जिंदा

इस तरह का स्पर्म डोनेशन हो सकता है खतरनाक

एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह का स्पर्म डोनेशन कई तरह की समस्या को जन्म दे सकता है। बिना जांच के स्पर्म डोनेशन से कई तरह की बीमारी फैलने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा जेनेटिक बीमारी का भी रिस्क रहता है। एक्सपर्ट के अनुसार स्पर्म डोनेशन हमेशा कानूनी प्रक्रिया के तहत ही किया जाना चाहिए।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!