
अरेंज मैरिज में अक्सर ऐसा होता है। कुंडली, परिवार, सैलरी, सब कुछ मैच होने के बाद भी जब लड़का-लड़की मिलते हैं, तो बात बिगड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सबकुछ तय होने के बाद लड़का-लड़की एक रेस्टोरेंट में मिले। लेकिन बातचीत के दौरान लड़के ने ऐसी बात कह दी कि लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। अब लड़की के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है, जो अब खूब चर्चा में है। उसने बताया कि जब वो लड़के से मिली तो लड़के ने कहा कि शादी के बाद उसकी मां भी उन दोनों के साथ ही रहेंगी। इस बात पर लड़की को कोई ऐतराज नहीं था। लेकिन लड़के ने आगे कहा, "मेरी मां की उम्र हो गई है। मैं और क्या कर सकता हूं?" यहां तक भी सब ठीक था, लेकिन लड़के के अगले वाक्य ने लड़की का मन बदल दिया।
लड़की को होने वाले पति की मां की देखभाल करने से कोई दिक्कत नहीं थी। उसे इस बात से ऐतराज था कि यह फैसला लड़के ने अकेले लिया और जिम्मेदारी उस पर डाल दी। लड़की ने साफ कहा कि मां की देखभाल करना सिर्फ उसकी अकेले की जिम्मेदारी नहीं होगी। यहीं से दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लड़के ने गुस्से में लड़की को ‘स्वार्थी’ कह दिया।
लड़की का सवाल था कि जब लड़के की मां की देखभाल का फैसला उसने अकेले लिया है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ उस पर क्यों डाली जा रही है? लड़की ने कहा, "शादी का मतलब यह नहीं है कि मैं उन फैसलों और जिम्मेदारियों को भी मान लूं, जिनके लिए मेरी राय तक नहीं ली गई।"
लड़की ने आगे कहा, "हो सकता है मैं स्वार्थी हूं। लेकिन मैं शादी के नाम पर ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं उठा सकती, जिसके लिए मैं राजी नहीं हूं।" लड़की का यह भी मानना था कि एक अच्छा बेटा जरूरी नहीं कि एक अच्छा पति भी साबित हो।
अब सोशल मीडिया पर इस कहानी को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने शुरुआत में ही सब कुछ साफ करके सही किया। इससे भविष्य में होने वाली बड़ी परेशानियां टल गईं। लोगों ने लड़की की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी पर्सनल बाउंड्रीज का सम्मान किया। वहीं, कुछ लोग लड़की की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की शादी के बाद जिम्मेदारी लेने से भाग रही है और लड़के की जान बच गई।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.