
रिलेशनशिप डेस्क. ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार कोई करता तो देखें केवल मन...जब भी बेमेल मोहब्बत होती है तो ये गाना जरूर लोग गाते हैं। इस कहानी में भी ऐसे ही प्यार का जिक्र है। जहां 23 साल की लड़की को 54 साल के मर्द से इश्क हो गया जिसकी वजह से पैरेंट्स को थेरेपी लेनी पड़ी।
इटली में रहने वाली 23 साल की वेरोनिका को 54 साल के सामुएल से प्यार हो गया। हालांकि माता-पिता को ये रिश्ता रास नहीं आया। उम्र के बीच इतने बड़े अंतर की वजह से वो भी चिंता में थे। बेटी की भविष्य का ख्याल उन्हें परेशान कर रहा था। वो सोचते थे कि कहीं उनकी परवरिश में कोई कमी तो नहीं रह गई। वो मेंटली इतने डिस्टर्ब हो गए कि उन्हें काउंसलर से मिलना पड़ा। थेरेपी के बाद वो उन्होंने इस रिश्ते के सच को स्वीकार किया।
और पढ़ें:बेस्ट मॉम कहकर गले लग जाएंगे बच्चे, जल्द सीख लें ये 5 गुण
वेरोनिका और सामुएल की पहली मुलाकात वर्क कॉल के दौरान हुई। जहां पर वेरोनिका को अपने से बड़े उम्र के सामुएल के प्रति आकर्षण महसूस हुआ। इसके बाद दोनों मिले और फिर इन्हें लगा कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खुश है, लेकिन समाज को यह मंजूर नहीं है। कपल को समाज की आलोचना का शिकार होना पड़ता है। लोगों ने वेरोनिका पर "डैडी इश्यूज" होने का आरोप लगाया और कहा कि वह सामुएल के साथ केवल पैसे के लिए है। हालांकि, उन्होंने इन सभी निगेटिव कमेंट के बावजूद अपने प्रेम को तरजीह दी।
और पढ़ें:Health Budget 2025: डे केयर कैंसर सेंटर से पेशेंट-फैमिली को पहुंचेंगे 4 फायदे
दोनों एक साथ लिव इन में रह रहे हैं। उनका मानना है कि खुशी की कोई उम्र नहीं होती और प्रेम को दूसरों की राय से नहीं तोला जा सकता। कपल एक दूसरे के साथ खूबसूरत लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करके उन लोगों की मदद की है जो सेम सिचुएशन में हैं। वे उन्हें अपने प्रेम पर विश्वास करने और समाज की नकारात्मकताओं से निपटने के लिए प्रेरित करते हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.