शाहरुख खान की तरह अगर आप भी करना चाहते है वैष्णो देवी के दर्शन, तो इस तरह करें अपनी यात्रा

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हाल ही में जम्मू कश्मीर में स्थित कटरा में मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

Deepali Virk | Published : Dec 13, 2022 7:40 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। इसके लिए वह उमरा से लेकर वैष्णो देवी में हाजिरी लगा रहे हैं। हाल ही में वह वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। कहा जाता है कि वैष्णो देवी के मंदिर में एक बार मत्था टेकने से भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं और उनकी मन की मुराद पूरी होती है। बता दें कि मां वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू कश्मीर में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है। यहां जाने के लिए श्रद्धालुओं को 13 से 14 किलोमीटर लंबी चढ़ाई चढ़ने होती है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि मां वैष्णो देवी की यात्रा आप कैसे कर सकते हैं...

वैष्णो देवी पहुंचने का रास्ता
ट्रेन

वैष्णो देवी जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कटरा है, जिसकी वैष्णो देवी मंदिर से दूरी 20 किलोमीटर है। दिल्ली से कटरा तक कुल 20 ट्रेनें हैं। वंदे भारत दिल्ली से वैष्णो देवी के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन है। इससे आप दिल्ली से कटरा महज 8 घंटे में पहुंच सकते हैं। 

Latest Videos

फ्लाइट
अगर आप फ्लाइट से वैष्णो देवी के मंदिर जाना चाहते हैं तो आपको भारत में किसी भी जगह से जम्मू के लिए आसानी से फ्लाइट मिल जाएगी। फ्लाइट से जम्मू पहुंचने के बाद आप टैक्सी या बस के जरिए कटरा पहुंच सकते हैं।

टैक्सी या बस
अगर आप ट्रेन से या फ्लाइट से जम्मू तक पहुंचे हैं, तो यहां से आप बस या टैक्सी के जरिए कटरा तक पहुंच सकते हैं। जम्मू से कटरा की दूरी 43.4 किलोमीटर है और 1 घंटे 30 मिनट में आप यहां पर पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप NH 44 और NH 144 पर जाता सकते हैं।

भवन की यात्रा से पहले पंजीकरण कराएं
यात्रियों को माता वैष्णो देवी के मंदिर में जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यात्रा कटरा से शुरू होती है जहां से आपको रजिस्ट्रेशन स्लिप भी मिलेगी। यात्रा पर्ची जारी होने के बाद 6 घंटे के अंदर बाणगंगा स्थित पहले चेक पोस्ट को पार करना होता है। आप ऑनलाइन भी यात्रा पर्ची ले सकते हैं।

कैसे करें यात्रा 
माता वैष्णो देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्रा दो तरह से शुरू की जा सकती है। मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यानी कि यात्रियों को लगभग 13-14 किलोमीटर की चढ़ाई भवन तक पहुंचने के लिए करनी होती है। इसके दो मार्ग बनाए गए हैं। एक हाथी मत्था की चढ़ाई जो हाथी के माथे की तरह खड़ी होती है और दूसरा रास्ता अर्धकुमारी से बाहिने और से जाता है, जो सपाट बनाया हुआ है और यहां से गाड़ियां भी जाती है। आप दोनों में से किसी भी रास्ते से जा सकते हैं। यात्रियों के लिए चढ़ाई के बीच में जगह-जगह सीढ़ियां भी बनाई गई हैं। आप इन सीढ़ियों का प्रयोग भी कर सकते हैं। भवन में माता रानी के दर्शन करने के बाद 3 किलोमीटर ऊपर भैरव नाथ का मंदिर भी बनाया गया है। यहां तक आप रोपवे, घोड़े और खच्चर या फिर पैदल चलकर यात्रा कर सकते हैं। कहा जाता है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा तभी पूरी होती है, जब आप भैरवनाथ के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं
माता वैष्णो देवी के मंदिर तक जाने के लिए वरिष्ठ लोग गधे या खच्चर या पालकी की सवारी भी कर सकते हैं। वहीं, अर्धकुमारी से ई रिक्शा भी चलाए जाते है। जिसमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग या अन्य लोग भवन तक की यात्रा कर सकते हैं।

यात्रा के दौरान ये दस्तावेज अपने साथ रखें
यात्रा के दौरान अपने साथ एक फोटो आईडी कार्ड और एड्रेस प्रूफ जरूर रखें। पहचान पत्र के तौर पर आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड रख सकते हैं। इन दस्तावेजों के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। ऑनलाइन यात्रा पर्ची श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध होगी। सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एक आईडी और पासवर्ड का चुनाव करना होगा। बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज पर यूजर नेम और पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन स्लिप ली जा सकती है। आप कटरा में पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

और पढ़ें: 'पठान' के लिए शाहरुख़ खान ने माता वैष्णो देवी के दर पर टेका माथा, इंटरनेट यूजर बोला- सब नौटंकी है

दूसरे 'भगवान'ने किया चमत्कार, 100 प्रतिशत ब्लॉक हार्ट को ऐसे किया ठीक, शख्स को मिला नया जीवन

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट