
Swimming Tan Removal For Kids: गर्मियों की छुट्टियों आपके बच्चों ने भी स्विमिंग पूल में खूब इंजॉय किया होगा? लेकिन तेज धूप और पूल के क्लोरीन वाले पानी की वजह से उनकी त्वचा पहले से 2-3 शेड तक डार्क दिखाई देने लगती है। बच्चों की स्किन बेहद नाजुक होती है, इसलिए टैन हटाने के लिए स्ट्रॉन्ग केमिकल, ब्लीच या हार्श एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में कुछ आसान और सेफ होम रेमेडी उनकी स्किन को धीरे-धीरे पहले जैसा बनाने में मदद कर सकते हैं।
दही और ओट्स का पैक बच्चों की स्किन के लिए काफी माइल्ड माना जाता है। इसका पैक बनाने के लिए 2 चम्मच सादा दही लें। इसमें 1 चम्मच बारीक ओट्स पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। टैन वाली जगह पर 10-15 मिनट लगाएं। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। यह स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है और धीरे-धीरे टैनिंग कम करने में सहायक हो सकता है।
और पढे़ं- Tanning Removal Powder: ये बीज करेगा टैनिंग पर जादुई कमाल, एक बार में मिलेगा 100% मिलेगा रिजल्ट
कच्चा दूध त्वचा को ठंडक पहुंचाने और साफ महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसके लिए ठंडे कच्चे दूध में कॉटन भिगोएं। स्विमिंग टैन वाली जगह पर 10-15 मिनट तक रखें। सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
टमाटर में मौजूद विटामिन सी स्किन की रंगत को समान बनाने में मदद कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच टमाटर का रस लें। उसमें ½ चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। टैन वाले हिस्से पर 10 मिनट तक लगाएं। फिर हल्के हाथों से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये ट्रेडिशनल घरेलू नुस्खा आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, 1 चुटकी हल्दी इन सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। 15 मिनट तक त्वचा पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।
बच्चों की डाइट में विटामिन से भरपूर संतरा, मौसंबी, कीवी, पपीता, खीरा और टमाटर जैसे फल-सब्जी शामिल करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी भी पिलाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
बच्चों की नाजुक त्वचा पर कभी भी सीधे नींबू, बेकिंग सोडा, ब्लीच, हार्श स्क्रब, स्ट्रॉन्ग केमिकल पील्स, एक्सफोलिएटिंग एसिड जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें। इनसे त्वचा में जलन, एलर्जी या नुकसान हो सकता है।
1. क्या स्विमिंग के बाद बच्चों की टैनिंग हटाई जा सकती है?
हां, नियमित मॉइस्चराइजिंग, सन प्रोटेक्शन और घरेलू उपायों से समय के साथ टैनिंग कम हो सकती है।
2. बच्चों की टैनिंग हटाने के लिए क्या नींबू लगाना चाहिए?
नहीं, नींबू बच्चों की स्किन में जलन और एलर्जी पैदा कर सकता है।
3. स्विमिंग टैन हटने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 2 से 6 सप्ताह का समय लग सकता है। यह बच्चे की त्वचा, धूप के कॉन्टैक्ट और देखभाल पर निर्भर करता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.