लॉकडाउन की टेंशन में ये 5 टिप्स आएंगे काम, महसूस करेंगे बेहतर

लंबे समय से लॉकडाउन में रहने की वजह से हर आदमी परेशान है। सबके मन में कोरोना को लेकर एक अनजाना डर बना हुआ है। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और घर के माहौल पर भी इसका खराब पड़ता है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2020 7:30 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। लंबे समय से लॉकडाउन में रहने की वजह से हर आदमी परेशान है। सबके मन में कोरोना को लेकर एक अनजाना डर बना हुआ है। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और घर के माहौल पर भी इसका खराब पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस तनाव और चिंता से भरे समय में भी फैमिली के साथ हंसी-खुशी के कुछ पल बिता सकते हैं। यह एक ऐसा समय है, जब कोशिश करके आपको माहौल में पॉजिटिविटी लानी होगी। तभी कोरोना के खतरे का आप मजबूती से मुकाबला कर सकेंगे। जानें कुछ टिप्स।

1. घरेलू कामों में मदद करें
लॉकडाउन के इस समय में आप घरेलू कामों में परिवार के लोगों की मदद कर सकते हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर आप रसोई में भी कुछ काम कर सकते हैं। इससे रिश्ते अच्छे बनते हैं और बॉन्डिग मजबूत होती है। आप अपने मामूली कामों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। खुद उठ कर पानी का गिलास लें। कभी फैमिली मेंबर्स के लिए चाय या कोई खास डिश भी बना सकते हैं।

Latest Videos

2. रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन पर करें बात
पहले आपको रिश्तेदारों या दूर रहने वाले दोस्तों से बातचीत करने का समय नहीं मिला पाता था। अब आपके पास समय ही समय है। इस दौरान आप अपने रिश्तेदारों या बाहर रहने वाले दोस्तों से फोन पर बात कर सकते हैं। उनका हाल-चाल ले सकते हैं। इससे संबंधों में ताजगी आएगी। 

3. बच्चों के साथ बिताएं वक्त
लॉकडाउन में आप बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। उनके साथ बैठ कर कहानियां सुना सकते हैं। उनसे बातें कर सकते हैं। उनके साथ कोई गेम खेल सकते हैं या फिर पढ़ाई-लिखाई की चर्चा कर सकते हैं। इससे बच्चों को बेहतर महसूस होगा और वे आपके काफी करीब महसूस करेंगे। उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस भी इससे बढ़ेगा।

4. विवाद से हमेशा बचें
घर में रहने के दौरान कई बार पत्नी या किसी दूसरे फैमिली मेंबर से विवाद की गुंजाइश बन सकती है। इससे हर हाल में बचने की कोशिश करें। अगर किसी ने कोई कड़वी बात कह भी दी हो तो चुप्पी साध लें। तुरंत पलट कर जवाब नहीं दें। इससे विवाद नहीं बढ़ेगा। अपने अंदर बर्दाश्त करने की क्षमता विकसित करें।

5. मनोरंजन पर दें ध्यान
लॉकडाउन में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि समय कैसे बिताएं। हर इंसान बोरियत महसूस करने लगता है। इसके लिए मनोरंजन पर ध्यान दें। कोई पसंदीदा टीवी सीरियल या फिल्म देखें। संगीत सुनें। इस बात का ध्यान रखें कि खाली अकेले पड़े रहने की जगह फैमिली के लोगों के बीच समय बिताएं। इससे बोरियत दूर होगी।   

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास