Travel tips: गर्मियों में लेना चाहते हैं बर्फीली पहाड़ियों का मजा तो मई में इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर

Published : May 04, 2022, 04:29 PM IST
Travel tips: गर्मियों में लेना चाहते हैं बर्फीली पहाड़ियों का मजा तो मई में इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर

सार

Best Hill Stations in May: अगर गर्मियों की छुट्टी में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, तो इन 5 जगह को जरूर एक्सप्लोर करें।

लाइफस्टाइल डेस्क : इन दिनों कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और तपती धूप अपना भयावह रूप दिखा रही है। ऐसे में लोग ठंडी जगह पर जाकर अपनी छुट्टियां इंजॉय करना चाह रहे हैं। लेकिन मई के मौसम में कहां जाएंगे यह बड़ा सवाल है, क्योंकि जिन जगह बर्फ पड़ती है गर्मी के दिनों में उनके रेट और ज्यादा हाई हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी पांच जगह (places to visit in May) बताते हैं, जहां पर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिता सकते हैं और बर्फीले पहाड़ियों का मजा भी ले सकते हैं...

रोहतांग पास
हिमाचल की वादियों में 13000 फीट ऊंचाई पर बसा रोहतांग पास गर्मी के दिनों में भी बर्फ से ढका हुआ रहता है। मई के मौसम में अगर आप नेचुरल व्यू और ग्लेशियर्स देखना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं। यहां पर आपको कई एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे- स्कीइंग, आइस स्केटिंग और कई सारी चीजों का मजा भी मिलता है।

द्रास 
जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा हिल स्टेशन द्रास है। यह समुद्र तल से 10760 फीट ऊंचा है। यहां गर्मी के मौसम में भी बेहद ठंड पड़ती है और यहां का अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस तक ही रहता है। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए द्रास एक बेहतरीन जगह है, क्योंकि जम्मू कश्मीर के अन्य पर्यटक स्थलों के मुकाबले यह सस्ता है।

कारगिल 
सिंधु नदी के तट पर स्थित कारगिल हिमालय के शिखर पर बसा हुआ है और गर्मी के दिनों में भी यहां बर्फीले पहाड़ों का मजा लिया जा सकता है। ऐसे में गर्मी में अगर आप ठंड का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां आप अपनी समर वेकेशन प्लान कर सकते हैं। यहां सामान्य तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है।

अमरनाथ 
कश्मीर की कर्पीन नदी पर स्थित अमरनाथ दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यह 12756 फीट ऊंचाई पर मौजूद है। अमरनाथ की यात्रा मई से सितंबर के बीच में ही शुरू होती है। ऐसे में अगर आप किसी तीर्थ स्थान पर जाने का विचार कर रहे है और परिवार के साथ अपनी छुट्टियां बर्फीले पहाड़ पर बिताने का मन है, तो एक बार अमरनाथ की यात्रा जरूर करें।

स्पीति 
हिमालय पर स्थित स्पीति गर्मी में एक बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकती है, क्योंकि यहां मई-जून के मौसम में भी आपको बर्फीली पहाड़िया मिलेंगी। यहां का तापमान ठंड के मौसम में -30 डिग्री तक चला जाता और गर्मियों में भी 22 डिग्री से ज्यादा यहां का तापमान नहीं होता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता