हिमालय में बसा भूटान एक शांत देश है जो आज भी प्राकृतिक तरीके से जीवन गुजारना पसंद करते हैं। भूटान में आज भी धुएं वाले वाहन नहीं चलते हैं और लोग साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यहां पर हिमालय के बड़े-बड़े पहाड़, प्राचीन मठ सुंदरता का उदाहरण है। अगर आप जीते जी स्वर्ग देखना चाहते हैं तो भूटान आना बनता है।
भारत से भूटान कैसे पहुंचे ( How to reach Bhutan from India)
भारत से भूटान जाने के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला हवाई मार्ग- कोलकाता, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से पारो (Paro) के लिए Druk Air की फ्लाइट्स मिल जाएगी। इसके अलावा सड़क मार्ग से होते भी भूटान पहुंचा जा सकता है। हालांकि भूटान में एंट्री के दौरान स्पेशल परमिट की जरूरत की होती है। जबकि पारो और थिम्पू के बाहर घूमने के लिए स्पेशल परमिट आवश्यक है।
भूटान घूमने का बजट ( Bhutan Travel Budget)
5 दिन के एक दो लोगों का बजट 60-70 हजार के करीब होगा। जहां राउंड ट्रिप प्लाट 20 हजार के आसपास हो सकती है। फ्लाइट जल्द बुक करेंगे तो औरम होगा। रहने का खर्च 15000-30000 रु तक। वहीं खाना करीब 10 हजार रुपए तक। लोकल ट्रांसपोर्ट व एक्टिविटीज 15,000 तक।
भूटान में घूमने की जगहें ( Bhutan Famous Places)
भूटान में हर जगह खूबसूरत है। ये देश हिमालय की गोद में बसा है। हालांकि यहां पर आप टाइगर नेस्ट मॉनेस्ट्री (Taktsang) पारो, थिम्पू, पुनाखा ज़ोंग डोचुला पास, गंगते घाटी एक्सप्लोर कर सकते हैं।