ऋषिकेश से सस्ता पड़ा श्रीलंका! होटल के रेट देखकर भारतीय पर्यटक ने बदला पूरा प्लान

Published : Jun 25, 2026, 05:51 PM IST
ऋषिकेश से सस्ता पड़ा श्रीलंका! होटल के रेट देखकर भारतीय पर्यटक ने बदला पूरा प्लान

सार

एक शख्स ने अपने दोस्त का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसका दोस्त ऋषिकेश जाना चाहता था, लेकिन वहां होटल और फ्लाइट के दाम देखकर उसने प्लान बदल दिया. उतने ही बजट में वह श्रीलंका घूम आया.

भारत में घूमना अब इतना महंगा हो गया है कि उतने ही पैसों में आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। यह बात एक इन्फ्लुएंसर के पोस्ट से फिर साबित हो गई है। पारितोष शर्मा नाम के शख्स ने X (पहले ट्विटर) पर अपने दोस्त का एक अनुभव शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

पारितोष ने बताया कि उनका एक दोस्त मुंबई से दिल्ली होते हुए ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहा था। लेकिन जब उसने वहां के होटलों के रेट देखे तो उसके होश उड़ गए। एक रात के लिए ठीक-ठाक होटलों का किराया 9,000 से 15,000 रुपये तक था। इसके अलावा, मुंबई से दिल्ली की एक तरफ की फ्लाइट ही करीब 7,000 से 8,000 रुपये की पड़ रही थी।

इसके बाद दोस्त ने थोड़ा रिसर्च किया तो पाया कि इतने ही बजट में श्रीलंका की यात्रा की जा सकती है। पोस्ट के मुताबिक, श्रीलंका में समुद्र के किनारे वाले 5-स्टार होटल एक रात के लिए सिर्फ 3,000 से 5,000 रुपये में मिल रहे थे। फिर क्या था, दोस्त ने ऋषिकेश का प्लान कैंसिल कर श्रीलंका का टिकट बुक कर लिया।

पारितोष ने लिखा कि श्रीलंका में कम पैसों में बेहतर अनुभव, साफ हवा और शांतिपूर्ण माहौल मिला। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय टूरिज्म बहुत महंगा होता जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो देश को टूरिस्ट मिलना बंद हो जाएंगे।

 

 

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि कोविड के बाद से घरेलू यात्रा में भारी उछाल आया है, जिस वजह से कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं, कई यूजर्स इस बात से सहमत दिखे कि कम बजट में बेहतर अनुभव के लिए श्रीलंका एक शानदार विकल्प है।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Thailand Travel Rules: भारतीयों को फिर मिली Visa-Free Entry, जानें अब कितने दिन घूम सकेंगे बैंकॉक
Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन