Mosquito Net Decor Idea: पुरानी मच्छरदानी को फेंकने से पहले जानें घर सजाने के 5 ट्रेंडी होम डेकोर आइडिया। बेड कैनोपी, वॉल डेकोर, बालकनी मेकओवर, बच्चों का ड्रीम कॉर्नर और पार्टी बैकड्रॉप जैसे आसान DIY तरीके आपके घर को देंगे स्टाइलिश और प्रीमियम लुक।
घर में अगर पुरानी मच्छरदानी रखी है और आप उसे बेकार समझ रहे हैं, तो अब उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ यही पुरानी मच्छरदानी आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला शानदार होम डेकोर आइटम बन सकती है। आजकल DIY और सस्टेनेबल होम डेकोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें पुराने सामान को नया रूप देकर घर को स्टाइलिश बनाया जा रहा है। मच्छरदानी का हल्का और जालीदार फैब्रिक इसे कई तरह के डेकोरेशन प्रोजेक्ट्स के लिए परफेक्ट बनाता है। आइए जानते हैं कि पुरानी मच्छरदानी से घर को कैसे नया और क्रिएटीव लुक दिया जा सकता है।
26
बेड के लिए स्टाइलिश कैनोपी तैयार करें
बेडरूम को रॉयल और आरामदायक लुक देना चाहते हैं, तो पुरानी मच्छरदानी से कैनोपी तैयार कर सकते हैं। इसे बेड के ऊपर गोल या चौकोर फ्रेम में लगाकर मच्छरदानी और हल्के फेयरी लाइट्स के साथ सजाएं। इससे कम खर्च में होटल जैसा प्रीमियम लुक मिलता है।
36
बालकनी या गार्डन के लिए सजावटी नेट बनाएं
पुरानी मच्छरदानी को बालकनी या गार्डन में सजावटी नेट के रूप में यूज किया जा सकता है। इसके ऊपर आर्टिफिशियल बेलें, छोटे फूल या एलईडी लाइट्स लगाकर एक खूबसूरत फोटो कॉर्नर तैयार किया जा सकता है। शाम के समय यह जगह बहुत खूबसूरत लगता है।
खाली दीवार को यूनिक लुक देने के लिए मच्छरदानी को फ्रेम या रॉड पर लगाकर उसके पीछे फेयरी लाइट्स लगाएं। इसके साथ फोटो, पोस्टकार्ड या छोटे हैंगिंग डेकोरेशन कर सकते हैं। यह आइडिया लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के लिए शानदार माना जाता है।
बच्चों के कमरे में पढ़ने या खेलने के लिए एक छोटा-सा आरामदायक कॉर्नर बनाया जा सकता है। मच्छरदानी को छत से लटकाकर उसके अंदर कुशन, मैट और सॉफ्ट टॉय रखें। इससे बच्चों को एक सेफ और अट्रैक्टीव स्पेस मिलता है, जो कमरे की सुंदरता बढ़ाता है।
66
पार्टी और फेस्टिव डेकोरेशन में करें इस्तेमाल
घर में जन्मदिन, त्योहार या छोटी पार्टी हो तो पुरानी मच्छरदानी को बैकड्रॉप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रंग-बिरंगी लाइट्स, रिबन और फूलों से सजाकर शानदार डेकोरेशन तैयार किया जा सकता है। यह कम बजट में भी किसी प्रोफेशनल डेकोरेशन जैसा सुंदर लुक देता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.