क्यों जाना है GOA हनीमून मनाने, जब यूपी में हैं खूबसूरत बीच, New Year पर जाने का बना सकते हैं प्लान

Published : Dec 19, 2022, 10:06 AM IST
क्यों जाना है GOA हनीमून मनाने, जब यूपी में हैं खूबसूरत बीच, New Year पर जाने का बना सकते हैं प्लान

सार

हनीमून मनाना हो या फिर नए साल का जश्न, ज्यादातर लोग गोवा जाना पसंद करते हैं। समंदर के किनारे बेलौस होकर लोग मौज मस्ती करते हैं। अगर आप भी गोवा का प्लान बना रहे हैं और जेब थोड़ा सा तंग हैं तो फिर गोवा का मजा यूपी में भी मौजूद हैं। पीलीभीत में चूका बीच है जहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।  

लाइफस्टाइल डेस्क. हनीमून मनाना हो या फिर नए साल का जश्न (New Year 2023) सबसे पहले जहन में जो प्लेस उभरकर सामने आती है वो गोवा होता है। लेकि यूपी में एक ऐसी जगह है जहां समंदर के बीच का मजा ले सकते हैं। इस जगह के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। हालांकि कपल्स यहां हनीमून मनाने पहुंचते हैं। शादियों के सीजन के बाद हनीमून का दौर चल रहा है और नया साल भी दस्तक देने वाला है ऐसे में चलिए इस जगह के बारे में बताते हैं जहां कम खर्च करके गोवा वाला मजा ले सकते हैं। 

यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में यह बीच हैं। यह इकलौता बीच है, जहां कपल्स  अक्सर हनीमून मनाने के लिए जाते हैं। जंगल के बीच में चूका बीच लोगों का मनमोहने का काम करता है। यहां पर नेपाल से आ रही शारदा नहर मिलती हैं। 15 नवंबर से टाइगर रिजर्व का पर्यटन क्षेत्र शुरू हो गया हैं। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं।  टाइगर रिजर्व की ऑफिशियल वेबसाइट https://pilibhittigerreserve.in/ है जहां पर आप कई तरह की एक्टिविटी भी बुक कर सकते हैं।  टाइगर रिजर्व बेहद ही खूबसूरत बनाया या हैं। ट्री हट, बूट हट, वॉटर हट जैसी कई तरह के हटें बनाई गई हैं जहां सैलानी रुक कर नेचर को एन्जॉय कर सकते हैं।

वैसे तो यहां जाने के लिए जून से नवंबर का महीना सबसे बेहतर होता है। बीच के किनारे पानी की कल-कल की आवाज आपके कानों को सुकून पहुंचाती है। 17 किलोमीटर लंबाई और ढाई किलोमीटर की चौड़ाई इस झील की हैं। दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ यहां खूबसूरत पल गुजार सकते हैं। इसके अलावा यहां कैंप फायर का मजा भी ले सकते हैं। 

इन चीजों पर है प्रतिबंध

शराब और नॉन वेज यहां पर अलाउ नहीं हैं। इसके साथ ही अपने साथ आप पॉलीथिन का कोई समान भी नहीं ले जा सकते हैं। इसके पीछे वजह प्राकृति और वन जीवों को बचाना है। 

कैसे जाएं
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर उतरकर यहां से आप गाड़ी ले सकते हैं। 65 किलोमीटर सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। इसके अलावा आप दिल्ली और लखनऊ के लिए बस सेवा उपलब्ध है। हवाई सेवा लेना चाहते हैं तो नजदीक पंतनगर हवाई अड्डा है।

और पढ़ें:

FIFA में छाया इन खूबसूरत हसीनाओं को जादू, देखें कैसे मैदान पर लगाया ग्लैमर का तड़का

हार्ट अटैक से हो रही मौतें कोरोना से है जुड़ी,डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन