'विराट' संपत्ति के मालिक हैं कोहली, फूड, फैशन और फिटनेस से कमाते हैं करोड़ों रुपए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को उनकी पैदाइश हुई थी। क्रिकेट की जान विराट कोहली के करोड़ों चाहनेवाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। चलिए बताते हैं उनके जन्मदिन पर उनकी लैविस जिंदगी के बारे में।

Nitu Kumari | Published : Nov 5, 2022 4:10 AM IST / Updated: Nov 05 2022, 10:35 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. क्रिकेट के पिच पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) पर धन की बौछार होती है। वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ लैविस जिंदगी जीते हैं। महंगी गाड़ी, आलिशान घर के मालिक विराट कोहली की कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट और विज्ञापन ही नहीं है। बल्कि वो एक सफल बिजनेसमैन भी बन चुके हैं। सचिन, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से भी ज्यादा के संपत्ति के वो मालिक हैं।

विराट कोहली 1016 करोड़ रुपए के मालिक हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ 944 करोड़ है। जबकि पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 904 करोड़ के मालिक हैं। बात वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा की करते हैं तो उनकी कुल संपत्ति 190 करोड़ की है। आप सोच रहे होंगे कि इतनी कमाई सिर्फ क्रिकेट से होती है, तो गलत हैं। क्रिकेट के अलावा इन सबने किसी ना किसी बिजनेस में इन्वेस्ट कर रखा हैं। 

विराट कोहली के 'विराट' संपत्ति का राज

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली पिछले सात सालों में कई बिजनेस वेंचर्स में निवेश किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस साल रेग कॉफी (Rage Coffee) में बड़ा इन्वेस्ट करने जा रहे हैं। साल 2015 में उन्होंने बिजनेसमैंन सत्य सिन्हा के साथ मिलकर फिटनेस सेंटर चेन 'चिज़ल'को शुरू किया। अब इसे पूरे देश में फैलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। यह फिटनेस सेंटर आईटी (IT) में काम कर रहे यूथ को ध्यान में रखकर शुरू किया गया।  बेंगलुरु स्थित इस कंपनी से विराट कोहली को करोड़ों रुपए का प्रॉफिट होता है।

पत्नी के साथ मिलकर रखा फूड इंडस्ट्री में कदम

इसके अलावा विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर ‘ब्लू ट्राइब’ स्टार्टअप खोला है। इसके जरिए पूर्व कप्तान ने फूड इंडस्ट्री में कदम रखा है।  ‘ब्लू ट्राइब’ में मीट प्रोडक्ट जैसे-कीमा, मोमोज सॉस, चिकन नगेट्स बनाए जाते हैं। इसके अलावा वो मेन्सवेयर ब्रैंड 'रॉन' (WROGN) भी लॉन्च किए हैं। इसमें अंजना रेड्डी की पार्टनरशिप है। 

कई कंपनियों  में है निवेश

विराट कोहली की कमाई का जरिया यहीं नहीं रुकता है। लंदन की कंपनी टेक स्टार्टअप 'स्पोर्ट कॉनवो' में भी उनके शेयर्स हैं। इसके अलावा  इंडियन सुपर लीग की टीम FC गोवा में भी उनके शेयर्स हैं। विराट कोहली के पास लंदन की कंपनी टेक स्टार्टअप 'स्पोर्ट कॉनवो' के शेयर्स भी हैं। विराट की कुल सालाना कमाई करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक उनकी नेट वैल्यू करीब 400 करोड़ रुपए के आसपास है।इंडियन टेनिस प्रीमियर लीग की टीम UAE रॉयल्स के को-ओनर हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट सालान 100 करोड़ की कमाई करते हैं। उनका नेटवर्थ 400 करोड़ रुपए के आसपास बताया जाता है।

और पढ़ें:

दुकान में सफाई करने वाला बन गया इंडियन बॉडी बिल्डर, 12 घंटे में ऐसे घटाया 4 किलो वजन

क्या होता है hypersexual disorder, क्यों इस बीमारी में सेक्स के लिए 'पागल' हो जाते है लोग

Read more Articles on
Share this article
click me!