
लाइफस्टाइल डेस्क : आज यानी कि 10 जनवरी को पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन की शुरुआत साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी, ताकि हिंदी को एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर प्रसारित किया जा सके। दरअसल, 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी के चलते इसी दिन विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई। आज हिंदी दिवस के दिन आप अपने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और करीबियों को इन मैसेज और कोट्स के जरिए बधाई दे सकते हैं...
विश्व हिंदी दिवस कोट्स
हिंदी एक जीवित भाषा है। इसके साथ ही देश की प्रतिष्ठा भी ऊंची उड़ान भरेगी -पंडित जवाहरलाल नेहरू
जब हम मातृभाषा हिंदी के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, तब हम हिंदी प्रेमी कहला सकते हैं -सेठ गोविन्द दास, लेखक
मैं दुनिया की सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि मेरे देश में हिंदी का सम्मान न हो - विनोबा भावे
हिंदी विश्व की सबसे बड़ी भाषा है - राहुल सांकृत्यायन, भारतीय लेखक
विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
विश्व हिंदी दिवस विशेज
हर कण में हैं हिंदी बसी, मेरी मां की इसमें बोली बसी, मेरा मान है हिंदी, मेरी शान है हिंदी।
विश्व हिंदी दिवस की बधाई
हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी।
जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत, वैसे भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिंदी
विश्व हिंदी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं...
जब तक हिंदी नहीं बनेगी, तब तक गरीब की ताकत देश को गरीबी से मुक्ति नहीं मिलेगी। हिंदी दिवस 2022 की शुभकामनाएं!
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी, एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी, हर दिल का अरमान है हिंदी।
विश्व हिंदी दिवस की बधाई...
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
हिंदी बहुत सुंदर और तार्किक है, और हमें इसकी विशिष्टता के लिए हमेशा इसकी सराहना करनी चाहिए।
विश्व हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं।
हिंदी में बोलने से हम हीन नहीं हो जाते। वास्तव में, यह साबित करता है कि हम अपने देश और इसकी संस्कृति से कितना प्यार करते हैं।
विश्व हिंदी दिवस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनाएं तिल की टेस्टी खिचड़ी, सर्दी में रहेंगे हॉट, नोट करें रेसिपी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.