हैप्पी और मैरी में क्या होता है अंतर? क्यों क्रिसमस पर merry Christmas बोलकर किया जाता है विश

जब हम किसी को क्रिसमस की बधाई देते हैं तो हम उसे मैरी क्रिसमस कहते हैं, जबकि अन्य त्योहारों पर हम हैप्पी बोलकर लोगों को विश करते हैं। कभी आपने सोचा है कि हैप्पी और मैरी में अंतर क्या होता है?
 

Deepali Virk | Published : Dec 15, 2022 7:30 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : अक्सर हम जब लोगों को बर्थडे या किसी त्योहार पर विश करते हैं तो हम उन्हें विश करने से पहले हैप्पी लगाते हैं। जैसे- हैप्पी बर्थडे, हैप्पी दिवाली, हैप्पी होली इस तरीके से विश करते हैं। लेकिन जब क्रिसमस (Christmas 2022) की बारी आती है तो हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस बोलते हैं। कभी आपने सोचा है कि क्रिसमस पर हम मैरी क्रिसमस क्यों बोलते हैं और इस मैरी का अर्थ क्या होता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं और आपको बताते हैं कि पूरी दुनिया में हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस (difference between happy and merry) की क्यों बोला जाता है...

क्या होता है merry का मतलब
अंग्रेजी शब्द मैरी एक जर्मन और पुरानी अंग्रेजी का संयोजन है। ये शब्द 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया। उस समय अंग्रेजी भाषा अपनी प्रारंभिक अवस्था में थी। मैरी शब्द 18वीं और 19वीं शताब्दी में बहुत लोकप्रिय हुआ। इसका सीधा सा अर्थ है सुखी। यानी मैरी का मतलब आनंद या खुशी से होता है। ऐसे में लोग हैप्पी क्रिसमस के अलावा ज्यादातर मैरी का इस्तेमाल करने लगे।

Latest Videos

क्यों मैरी क्रिसमस कहा जाता है
दरअसल, मैरी शब्द को प्रसिद्ध लेखक चार्ल्स डिकेंस ने प्रचलित किया था। उन्होंने अपनी किताब "ए क्रिसमस कैरल" में मैरी शब्द का खूब इस्तेमाल किया। जिसके बाद हैप्पी की जगह मैरी क्रिसमस शब्द प्रचलन में आ गया। हालांकि, इससे पहले लोग दूसरों को हैप्पी क्रिसमस कहकर ही विश करते थे।

यहां बोला जाता है हैप्पी क्रिसमस
एक तरफ जहां पूरी दुनिया एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर विश करती है। वहीं, इंग्लैंड में आज भी कई लोग हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। दोनों सही शब्द हैं। Happy Christmas और Merry Christmas का मतलब एक ही होता है, लेकिन ज्यादातर लोग Happy Christmas कहने के लिए Merry शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

और पढ़ें: मसाला डोसा आइसक्रीम से लेकर गुलाब जामुन पराठा तक सोशल मीडिया पर इस साल वायरल हुए यह वाहियात फूड कॉन्बिनेशन

CHRISTMAS 2022: क्रिसमस पर इन ट्रेंडी नेल आर्ट से अपने नाखूनों को दें अलग लुक

Share this article
click me!

Latest Videos

सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।