लाखों रुपए खर्च कर मैडम ने खूबसूरत चेहरे को बना लिया एलियन जैसा, अब नहीं मिल रही नौकरी

Published : Nov 02, 2022, 10:37 AM IST
लाखों रुपए खर्च कर मैडम ने खूबसूरत चेहरे को बना लिया एलियन जैसा, अब नहीं मिल रही नौकरी

सार

45 साल की महिला को टैटू की ऐसी लत लग गई है कि उसने ना सिर्फ शरीर पर बल्कि पूरे चेहरे को इंक से ढक लिया है। दो बच्चों की मां को अब जॉब नहीं मिल रहा है।

लाइफस्टाइल डेस्क. दो बच्चों की मां को टैटू बनाने की लत लग गई हैं। वो शरीर के अंदर इंक डाले बिना नहीं रह सकती हैं। 45 साल की महिला ने बताया कि टैटू की वजह से अब उन्हें नौकरी नहीं मिल रही हैं। लेकिन बावूजद इसके वो इसे नहीं छोड़ने वाली हैं। उन्होंने टैटू से पहले वाले चेहरे को साझा किया। जिस देखकर समझ सकते हैं कि कैसे वो अपने खूबसूरत चेहरे को लाखों रुपए खर्च करके तबाह कर ली है। हालांकि लोगों की बातों से उन्हें कोई फर्क भी नहीं पड़ता है।

टैटू से दूर नहीं रख सकती दो बच्चों की मां

 मेलिसा स्लोअन (Melissa Sloan) वेल्स में रहती हैं। पूरा चेहरा टैटू से ढकने के बाद भी वो रुकने वाली नहीं हैं। 'द मिरर' से बातचीत में वो कहती हैं कि जल्द ही वो एक और टैटू बनवाने जा रही हैं जो उनके दाहिनी आंख के ठीक नीचे होगा। टैटू का डिजाइन क्रूस होगा। मेलिसा बताती हैं क इन सालों में वो सुई के नीचे अनगिनत घंटे बिताएं हैं। उन्होंने कहा कि वो भले ही सबसे अलग दिखती हैं और लोग दूर हो गए हैं, लेकिन वो यहीं नहीं रुकने वाली हैं।

खुद ही बनाती हैं टैटू

मेलिसा और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने टैटू बनाने की ट्रेनिंग ली है। वो खुद ही अब इसे बनाती हैं। या फिर उनका प्रेमी बनाता है। वो बताती हैं कि हमारे पास खुद की मशीन और सबकुछ हैं। यह कॉस्ट को कम रखता है। अब टैटू बनाना मेरे लिए महंगा नहीं हैं। मैं जो क्रॉस बनाउंगी उसे बनाने में 5-7 हजार रुपए आएंगे। लेकिन खुद से बनाने की वजह से मुझे इसकी कॉस्ट बस 95 रुपए ही आएगी। 

लोग घूरते हैं पर कोई फर्क नहीं पड़ता

वो बताती हैं कि टैटू बनवाकर मैं खुद को सबसे अलग महसूस करती हूं। ये मुझे चर्चा में रखता है। ये मुझे फेमस बनाता है। लोग मुझे क्रेजी मेलिसा कहते हैं, लेकिन मैं सिर्फ मेलिसा की तरह महसूस करती हूं। अगर किसी को मैं पसंद नहीं आती तो मुझे देखने की जरूरत नहीं है। लोग मुझे घूरते हैं। लेकिन इसकी मुझे आदत हो गई हैं।मेलिसा के चेहरे पर फूलों का डिजाइन, इंग्लैंड का झंडा, समेत अनगिनित कलाकृति है। 

हालांकि मेलिसा का टैटू प्रेम उनके जीवन पर असर डाल रहा है। टैटू की वजह से उन्हें नौकरी पाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। वो बताती हैं कि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। हाल ही में उन्होंने शौचालय की सफाई के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे रिजेक्ट कर दिया गया।

और पढ़ें:

लड्डू खिलाकर साली को किया बेहोश, फिर रचाई शादी...जब होश में आई तब तक उसका सबकुछ लूट गया था

कैंसर का होगा खात्मा, अगर वीक में 3 बार बस 30 मिनट करें ये एक्सरसाइज,शोध में खुलासा

PREV

Recommended Stories

Hotel Home Decor: 5 स्टार होटल वाइब! सफोस्टिकेटेड आइटम से करें होम डेकोर
वैलेंटाइन पर सेलेब-लुक के लिए पहनें बॉडीकॉन ड्रेस जो बढ़ा दे रोमांस