
लाइफस्टाइल डेस्क. समंदर के किनारे बना ये आलिशान बंगला देख किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ज्यादातर लोग उसके अंदर जाकर कुछ वक्त बीताने की सोचेंगे। या फिर उस घर के मालिक से रश्क करेंगे। लेकिन वहां के युवा लड़कियों के मन में कुछ और ही ख्याल आता है। जिसे जानकर आप बोलेंगे ये तो हद हो गई।
इस घर के मालिक का दावा है कि उनके घर के बाहर लड़कियां अपने कपड़े उतारती हैं। वो कहते हैं कि उनका घर इतना सुंदर है कि हर महिला इसके सामने तस्वीरें क्लिक करना चाहती हैं। ज्यादातर लड़कियां इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यहां नियमित रूप से आती हैं और तस्वीरे क्लिक कराती हैं।
22 करोड़ का घर हर किसी की निगाहों में
घर के मालिक निक मैकडॉनल्ड्स का कहना है कि उनका घर 2.2 मिलियन पाउंड (22 करोड़ रुपए) का है। घर के सामने कुछ महिलाओं को कपड़े उतारते सीसीटीवी कैमरे में पकड़ा गया। ऑस्ट्रेलियाई इंस्टाग्रामर होली चेसमैन ने भव्य पैड के सामने एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें एक महिला अपने कपड़े उतारती हुई दिख रही है।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने जींस को नीचे उतारने से पहले अपने फोन को किसी को देते हुए नजर आ रही हैं। वो कपड़े उतारकर फोटो क्लिक कराती दिख रही है। इस महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर 13 हजार फॉलोअर्स है। अक्सर वो यहां आकर फोटो क्लिक कराती है।
घर की खासियत
22 करोड़ के घर में एक पूल, जिम और सिनेमा हॉल है। सफेद रंग के बने इस घर को जो भी देखता है वो एक बार उसके आगे ठहर जाता है। यह आलिशान घर ऑस्ट्रेलिया के पाम बीच में स्थित है। यहां निक मैकडॉनल्ड्स अपनी पत्नी ब्रिजेट के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग परमिशन लेकर यहां फोटो निकलवाते हैं। उन्हें खुशी होती है कि लोग उनके घर को इतना पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया के एडिक्ट हो रहे हैं युवा
सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त गुजारना युवाओं के मानसिक विकास को बाधित कर रहा है। उनके नेचर में परिवर्तन हो रहे हैं। इसे लेकर कई शोध हुए हैं। शोध से पता चला कि 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया का उपयोग जीवन की संतुष्टि में कमी के साथ जुड़ा था। वो इस माध्यम के जरिए जीवन की खुशी पाना चाहते हैं। जो इन्हें कमजोर बना सकता है।
और पढ़ें:
शादी के मंडप में पहुंच दूल्हे के सामने आशिक ने किया ऐसा काम,दुल्हन तो हुई खुश, फंस गया बेचार लड़का
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.