World Population Day 2022: 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी, जानें जनसंख्या दिवस का महत्व

World Population Day 2022: पूरी दुनिया में आज यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के पीछे क्या इतिहास है और मकसद क्या होता है। आइए जानते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 11, 2022 4:17 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. भारत समेत दुनिया भर में आबादी बढ़ती जा रही है। जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। बढ़ती आबादी की वजह से कई तरह समस्या पैदा हो रही है। जिसमें भूखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा, क्राइम जैसी समस्या पैदा हो रही है। इसे कंट्रोल करने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी हो जाता है। दुनिया की तमाम सरकार जहां पर जनसंख्या बेतहाशा बढ़ रही है उसे नियंत्रित करने की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से इस दिन यानी 11 जुलाई को इसे मनाने की शुरुआत की गई । आइए जानते हैं इससे जुड़ा इतिहास और इस साल क्या है थीम।

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र संघ दुनिया भर में बढ़ती आबादी को देखकर 11 जुलाई 1987 में को अपनी चिंता जताई थी। इस साल दुनिया भर की जनसंख्या 5 अरब पहुंच गई थी। इसके बाद  11 जुलाई 1989 को यूएन ने बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ पहली बार जनसंख्या दिवस (World population day) मनाया गया। इसके बाद इस तारीख को  संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 'विश्व जनसंख्या दिवस' के रूप में रखने का निर्णय लिया गया। दिसंबर 1990 को इसे ऑफिशियल बना दिया गया। इस दिन को बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए कई सारे कार्यक्रम का आयोजन किया  जाता है। हर साल एक थीम तय किया जाता।

क्या है जनसंख्या दिवस की अहमियत

भारत समेत दुनिया भर में जनसंख्या बेतहाशा बढ़ रही है। हर साल इस दिन पॉपुलेशन को कंट्रोल करने के उपायों पर चर्चा की जाती है। बढ़ती आबादी से इको सिस्टम और मानवता पर जो असर हो रहा है उसे लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, नागरिक अधिकार, गरीबी, गर्भनिरोधक दवाओं, मां और बच्चे का स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाती है। कोरोना महामारी  के दौरान दुनिया के तमाम देशों को ज्यादा जनसंख्या की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा हर क्षेत्र में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण पर फोकस करना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

जनसंख्या दिवस 2022 का थीम

हर साल विश्व जनसंख्या दिवस एक थीम (Population Day 2022 Theme) के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार थीम इसकी आबादी पर ही तय की गयी है। विश्व की जनसंख्या 8 अरब का आकड़ा पार करने वाली है। इस बार का थीम है,'8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर- अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना'। आइए हम सब भी जनसंख्या नियंत्रण के रास्ते पर चलें और हम दो हमारे दो की नीति पर कदम बढ़ाएं। 

और पढ़े:

बैचलर लड़का-लड़की बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, शादी में बनती है बाधा

मक्खन की तरह पिघल जाएगा मोटापा, त्वचा भी रहेगी जवां, बस डाइट में शामिल करें ये 3 दाल

Share this article
click me!