जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Published : Oct 20, 2020, 08:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो से तीन आतंकियों की छिपे होने की आशंका है। बता दें कि एनकाउंटर कल शाम शोपियां के मेल्होरा इलाके में शुरू हुआ था। 

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो से तीन आतंकियों की छिपे होने की आशंका है। बता दें कि एनकाउंटर कल शाम शोपियां के मेल्होरा इलाके में शुरू हुआ था। 

तलाशी अभियान के दौरान भाग रहे थे आतंकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,शोपियां में जेनापोरा के मेल्हुरा में तलाशी अभियान के दौरान आतंकी हमला कर भागने की फिराक में थे, लेकिन जवानों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। अभी भी दो आतंकियों की तलाश है। 

12 और 16 अक्टूबर को भी हुई थी मुठभेड़
12 अक्टूबर को कश्मीर के रामबाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया था। 16 अक्टूबर को बडगाम में भी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी मारा गया था। वहीं  14 अक्टूबर को शोपियां में 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने डेर कर दिया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा