भारत में कोरोना: सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 4 गुना, 24 घंटे में 1132 मौत

Published : Sep 17, 2020, 05:19 PM ISTUpdated : Sep 17, 2020, 07:19 PM IST
भारत में कोरोना: सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 4 गुना, 24 घंटे में 1132 मौत

सार

देश में लगातार दूसरे दिन भी 82000 से अधिक कोविड रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 40 लाख से अधिक मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 4 गुना हो गई है। 

नई दिल्ली. देश में लगातार दूसरे दिन भी 82000 से अधिक कोविड रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 40 लाख से अधिक मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 4 गुना हो गई है। 

ठीके होने वाले रोगियों की संख्या में महाराष्ट्र का योगदान (17,559) पांचवे हिस्से से अधिक (21.22%) है। जबकि आंध्र प्रदेश (10,845), कर्नाटक(6580), उत्तर प्रदेश  (6476) और तमिलनाडु (5768)  ने ने ठीक होने वाले मामलों की संख्या में 35.87% का योगदान दिया है। इन राज्यों ने मिलकर कुल ठीक होने वालों की संख्या में 57.1%  का योगदान दिया है

देश में कोरोना सक्रिया मामले 10 लाख पार
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 लाख (10,09,976) को पार कर चुकी है। सक्रिय मामलों के आधे (48.45%) के करीब मामले 3 राज्यों में केंद्रित हैं, जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु  को मिलाकर 5 राज्य कुल सक्रिय मामलों में लगभग 60% योगदान है।

24 घंटे में 1132 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों के दौरान 1132 लोगों की मौत हुई है। कुल मौतों में करीब 40 प्रतिशत यानी 474 मौतों के साथ महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। इसके अलावा चार राज्यों- उत्तर प्रदेश (86), पंजाब (78), आंध्र प्रदेश (64), पश्चिम बंगाल (61) से पिछले 24 घंटों के दौरान होने वाली मौते करीब 25.5% है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?
AI Impact Summit: 60+ देश, हैंडसेक, हेडलाइंस और PM मोदी का हाई-स्टेक कीनोट, आज क्या होगा?