हरियाणा कोरोना : 22 जिलों में लॉकडाउन,कर्मचारी की मृत्यु पर मिलेंगे 10 लाख

हरियाणा में कोरोना की वजह से सात जिलों में लॉकडाउन था। अब सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार की सुबह प्रदेस के 15 अन्य जिलों में भी लॉकडाउन का फैसला किया है। हरियाणा के सात जिलों, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2020 2:22 PM IST

चंडीगढ़. हरियाणा में कोरोना की वजह से सात जिलों में लॉकडाउन था। अब सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार की सुबह प्रदेस के 15 अन्य जिलों में भी लॉकडाउन का फैसला किया है। हरियाणा के सात जिलों, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। हरियाणा में भी कोरोना के कुल 12 मामले सामने आए हैं।

-हरियाणा सरकार ने कोरोना से मुकाबले के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के इलाज का खर्च सरकार देगी। मरीज का इलाज करने के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एक्सग्रेसिया के तहत 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू
पंजाब और महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंजाब में शुक्रवार को सिर्फ 7 लोग संक्रमित थे। शनिवार को एक ही दिन में 11 पॉजिटिव मिले। रविवार को चंडीगढ़ में एक और युवक को पुष्टि हुई। इसके बाद यह संख्या 27 पर पहुंच गई है।

देश में कोरोना के 433 मामले
कोरोना वायरस के बढ़ते असर को रोकने के लिए देशभर के 76 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। देश में वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 433 पहुंच चुकी है। जबकि संक्रमण के शिकार 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। जबकि अन्य राज्यों में प्रभावित जिलों को ही लॉकडाउन किया गया है।

Share this article
click me!