स्कूल के 7 दोस्तों ने 12 साल की बच्ची को घर बुलाया, फिर किया रेप, अगले दिन पेड़ पर लटका मिला शव

Published : Mar 02, 2020, 04:55 PM IST
स्कूल के 7 दोस्तों ने 12 साल की बच्ची को घर बुलाया, फिर किया रेप, अगले दिन पेड़ पर लटका मिला शव

सार

असम के विश्वनाथ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 12 साल की एक बच्ची से रेप और फिर उसकी हत्या के आरोप में 7 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। 

असम. यहां के विश्वनाथ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के दोस्तों ने मिलकर एक घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामला चाकला गांव का है। 12 साल की एक बच्ची से पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर टांगा दिया। इस मामले में पुलिस ने 7 छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। फिलहाल पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है।

पेड़ पर लटका मिला था शव
पुलिस ने बताया, बच्ची का शव एक पेड़ पर लटका मिला था। घटना चाकला गांव की है। सुबह के वक्त जब लोगों ने शव को लटकते हुए देखा तो हैरान रह गए।

पार्टी के बहाने बच्ची को बुलाया
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी बच्चे 10वीं के छात्र हैं। हाल ही में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने परीक्षा खत्म होने के बाद बच्ची को पार्टी के लिए बुलाया। पार्टी के बहाने उसे एक मकान में ले गए। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

मकान के पास ही पेड़ पर लटकाया
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के साथ शुक्रवार को रेप हुआ, इसके बाद उसकी हत्या कर शव को मकान के पास ही एक पेड़ पर टांग दिया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें