महिला 14 साल तक करती रही परिवार के एक-एक सदस्य की हत्या; एक गलती से खुला 6 मौतों का राज

Published : Oct 06, 2019, 06:04 PM ISTUpdated : Oct 07, 2019, 06:06 PM IST
महिला 14 साल तक करती रही परिवार के एक-एक सदस्य की हत्या; एक गलती से खुला 6 मौतों का राज

सार

केरल के कोझिकोड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अपने ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है।

कोझिकोड. केरल के कोझिकोड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अपने ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने 14 साल में सिलसिलेवार तरीके से हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला जॉलीअम्मा जोसेफ के अलावा 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी महिला जॉलीअम्मा जोसेफ ने सायनाइड देकर 6 सदस्यों की हत्या की। पुलिस के मुताबिक, जॉलीअम्मा ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। हालांकि, अभी पुलिस ने सिर्फ जॉली के पति रॉय थॉमस की हत्या के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया है।

सबूत जुटाने में लगी पुलिस
पुलिस बाकी मामलों में सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों एमएस मैथ्यू और प्राजी कुमार को जॉली को सायनाइड उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

जॉली के पति रॉय थॉमस की मौत 2011 में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में सायनाइड पाया गया था। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य हत्याओं का मामला दर्ज किया जाएगा। 
 
ऐसे हुआ खुलासा 
रॉय थॉमस की मां की 2002 में, पिता की 2008 में, चाचा की 2014 में, चचेरे भाई की पत्नी की 2016 और भतीजी की 2014 में मौत हुई थी। अभी तक इन हत्याओं को प्राकृतिक मानते रहे हैं। इन मौतों का राज तब खुला जब जॉली ने इन सभी की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश की।

PREV

Recommended Stories

जिस बेटे पर गर्व था, उसने माता-पिता को गाजर-मूली की तरह क्यों काट डाला? | Jaunpur Double Murder
मनरेगा खत्म? लोकसभा से VB-G RAM G Bill 2025 पास, क्या बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य?