Shocking : 15 साल के भाई ने 11 साल की बहन से कई बार किया रेप, आपबीती सुनकर मां के उड़ गए होश

Published : Mar 02, 2020, 03:23 PM ISTUpdated : Mar 02, 2020, 03:32 PM IST
Shocking : 15 साल के भाई ने 11 साल की बहन से कई बार किया रेप, आपबीती सुनकर मां के उड़ गए होश

सार

15 साल के एक लड़के पर अपनी ही बहन के साथ बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद के चलते पिता एक साल पहले ही घर छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे थे।

चेन्नई. 15 साल के एक लड़के पर अपनी ही बहन के साथ बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद के चलते पिता एक साल पहले ही घर छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे थे। आरोपी अपनी बहन से 4 साल बड़ा है।

मां ने की दूसरी शादी
पुलिस के मुताबिक पति से अलग होने के बाद पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। अलग होने के बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रह रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने स्कूल में अपनी दोस्त को बलात्कार की बात बताई।

बहन के हाथ-पैर बांधकर रेप करता था
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी भाई ने अपनी बहन के हाथ पैर बांधकर कई बार रेप किया। दिसंबर से लकेर अब तक दोनों घर में अकेले रहते थे, इस दौरान भाई ने कई बार रेप किया। 

भाई ने बहन दी थी धमकी
भाई ने बहन को धमकी दी थी अगर उसने किसी से भी इस बात का जिक्र किया तो उसे मार डालेगा। इसी डर से वह रेप की बाद किसी को नहीं बताती थी। 

दोस्त ने पीड़िता की मां को बताया
जब पीड़िता ने अपनी दोस्त को बताया कि उसके भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। तब वह सुनकर दंग रह गई। उसने तुरन्त अपनी दोस्त की मां को खबर की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद दोनों भाई-बहन को थाने बुलाया।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे शक है कि कहीं आरोपी ने रेप का वीडियो तो नहीं बनाया। इसलिए आरोपी के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।

PREV

Recommended Stories

सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?
दिल्ली: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गंभीर AQI से निपटने सरकार का बड़ा फैसला