
नई दिल्ली. अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम को 160 मिलियन (16 करोड़) लोगों ने लाइव देखकर रिकॉर्ड बनाया है। प्रसार भारती की तरफ से यह जानकारी दी गई। कार्यक्रम का प्रसारण 200 से अधिक टीवी चैनलों पर किया गया।
10.45 बजे से लेकर 2 बजे तक हुआ प्रसारण
यह जानकारी पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टिंग के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशि शेखर ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी कहा कि दूरदर्शन द्वारा कार्यक्रम के लाइव को 160 मिलियन दर्शकों ने देखा। यह प्रसारण 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू हुआ था, जो दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
पीएम मोदी के भाषण का दूसरी भाषाओं में अनुवाद
प्रसार भारती ने अयोध्या घटना के व्यापक कवरेज की योजना बनाई थी। इसने अयोध्या में समारोह की पूर्व संध्या पर सरयू घाट के अलावा अयोध्या में एक विशेष लाइव शो भी दिखाया था, जिसमें भूमि पूजन के दिन सुबह 6 बजे से अयोध्या में कार्यक्रमों की निरंतर कवरेज थी। प्रसार भारती ने बाद में कई भारतीय भाषाओं में पीएम मोदी के भाषण का अनुवाद किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.