अपने को अंतिम विदाई देना पड़ा महंगा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए 18 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Published : May 30, 2020, 06:08 PM ISTUpdated : May 30, 2020, 08:05 PM IST
अपने को अंतिम विदाई देना पड़ा महंगा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए 18 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में लोगों को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होना काफी महंगा पड़ गया। ठाणे के उल्लाहनगर में अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 18 लोग संक्रमित मिले हैं। 

ठाणे.  कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में लोगों को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होना काफी महंगा पड़ गया। ठाणे के उल्लाहनगर में अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 18 लोग संक्रमित मिले हैं। 

उल्लासनगर में नियमों का उल्लंघन कर 40 साल की महिला के अंतिम संस्कार में 70 लोग शामिल हुए थे। महिला की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हो गई थी। 

25 मई को परिजनों को सौंपा गया था शव
महिला का शव अस्पताल के कर्मियों द्वारा बॉडी बैग में बंद करके दिया गया था। साथ ही परिजनों से शव को ना खोलने के लिए कहा गया था। इसके बाद परिजनों ने भारी भीड़ के साथ महिला का अंतिम संस्कार किया। 

18 लोग संक्रमित मिले
निगम के अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को इस अंतिम संस्कार की जानकारी दी गई। इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों का टेस्ट किया गया। इनमें से 18 पॉजिटिव निकले हैं। मृतक के परिवार के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इससे पहले इसी महीने एक 50 साल के शख्स की संक्रमण से मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद 20 लोग संक्रमित मिले थे। 

देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित
भारत में कोरोना के 1.74 लाख केस सामने आ चुके हैं। 4982 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां अब तक 62228 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि राज्य में 2098 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यहां अब तक 26997 लोग ठीक हो चुके हैं। 

किसी ने किया शॉक्ड तो किसी ने रोंगटे खड़े कर दिया...क्लिक करके देखें ऐसे ही वीडियो...

कांच तोड़ चलती कार में कछुआ ने किया अटैक, देखें चौंकाने वाला वीडियो

अपने बेटे को मुसीबत में नहीं देख पाई ये मां, लगा दी जान ताकि बच पाए कलेजा का टुकड़ा

समुद्र किनारे बहती हुई आई 40 फीट के 'दानव' की लाश, हटाने में छूटे पसीने

जन्म के तुरंत बाद मिट्टी में दफनाया जिंदा नवजात, रोने की आवाज से मिली जिंदगी

कोरोना के कारण कोमा में चली गई थी प्रेग्नेंट महिला लेकिन...

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इतिहास रचने की दहलीज पर PM मोदी: क्या टूटेगा पं. नेहरू का 64 साल पुराना वो 'अमर रिकॉर्ड'?
भारी बारिश में बर्बाद हो जाएगी पहाड़ों की ट्रिप! निकलने से पहले IMD का ये नया अलर्ट देख लें