ट्रेन से घर जा रही थी 19 साल की लड़की, अचानक उठा दर्द, श्रमिक स्पेशल ट्रेन में ही दिया बच्चे को जन्म

Published : Jun 05, 2020, 03:04 PM IST
ट्रेन से घर जा रही थी 19 साल की लड़की, अचानक उठा दर्द, श्रमिक स्पेशल ट्रेन में ही दिया बच्चे को जन्म

सार

तेलंगाना से ओडिशा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार को एक 19 साल की लडक़ी  मीना ने बच्चे को जन्म दिया। मीना कुंभार तेलंगाना में काम करती थी और लॉकडाउन के कारण यहां फंसी हुई थी। श्रमिक ट्रेन में वह अपने घर ओडिशा जा रही थी।

हैदराबाद। लॉकडाउन के चलते देश में मजदूरों को उनके घर वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। तेलंगाना से ओडिशा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार को एक 19 साल की लडक़ी  मीना ने बच्चे को जन्म दिया। मीना कुंभार तेलंगाना में काम करती थी और लॉकडाउन के कारण यहां फंसी हुई थी। श्रमिक ट्रेन में वह अपने घर ओडिशा जा रही थी। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि लडक़ी ने एक लडक़े को जन्म दिया है और दोनों पूरी तरह स्वस्थय हैं। महिला को चलती ट्रेन में लेबर पेन हो गया था। इसके बाद उसकी डिलेवरी ट्रेन में ही  हो गई। ट्रेन जैसे ही तितलीगढ़ पहुंची तो महिला के पास रेलवे के डॉक्टर पहुंचे। महिला को डॉक्टर्स की सलाह पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने कहा कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
 

ट्रेन में जन्म लेने वाला यह तीसरा बच्चा
रेलवे ऑफिशियल्स ने बताया कि श्रमिक ट्रेन में जन्म लेने वाला यह तीसरा बच्चा है। ओडिशा में इससे पहले 2 और बच्चों ने श्रमिक ट्रेन में जन्म लिया है। वहीं, पूरे देश में यह 37वां बच्चा है जिसने लॉकडाउन में चलाई जा रही श्रमिक ट्रेन में जन्म लिया है। 22 मई को बिलांगर से ओडिशा आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। इसके पहले 24 मई को भी एक एक बच्चे ने श्रमिक ट्रेन में जन्म लिया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास