लेस्बियन रिश्ते के चलते 2 महिलाओं पर मर्दों ने ढाया कहर, बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की छड़ें

Published : Nov 09, 2022, 02:45 PM ISTUpdated : Nov 09, 2022, 02:48 PM IST
लेस्बियन रिश्ते के चलते 2 महिलाओं पर मर्दों ने ढाया कहर, बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की छड़ें

सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन मर्दों ने दो लेस्बियन महिलाओं पर कहर ढाया। दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई, गर्म लोहे से उनके नाजुक अंगों को दागा गया। आरोपियों ने उनके साथ रेप किया और प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ें डाल दी।

मुर्शिदाबाद। तीन मर्दों ने लेस्बियन रिश्ते रखने के चलते दो महिलाओं पर कहर ढाया। दोनों महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ें डाली गईं। घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की है। पुलिस द्वारा मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। घटना 25 अक्टूबर को औथुआ गांव में घटी थी। दोनों लड़कियां रात को एक रूम में सो रहीं थी तभी तीन लोग घर में घुसे। इनमें से एक पीड़िता का रिश्तेदार था। तीनों ने लड़कियों से सवाल पूछे कि वे एक ही बेड पर क्यों सो रहीं हैं। इसके बाद तीनों ने दोनों लड़कियों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। 

गर्म लोहे से प्राइवेट पार्ट दागा
तीनों आरोपियों ने लेस्बियन होने का आरोप लगाते हुए दोनों लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को लोहे के गर्म रॉड से दागा। इस दौरान दोनों लड़कियां घर से भाग निकलीं और खेत में छिप गईं। तीनों ने उन्हें खेत में पकड़ लिया। आरोपियों ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया और उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ें डाल दी। एक पीड़िता की दादी ने जानकारी दी कि घटना के तीन दिन बाद केस दर्ज कराया गया था। तीनों आरोपियों ने लड़कियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उनके लेस्बियन रिश्ते को सार्वजनिक कर देंगे।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
तीन आरोपियों में से एक साहेबुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुर्शिदाबाद कोर्ट में पेश किया। उसे सोमवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कदम और साहब के रूप में पहचाने गए दो अन्य आरोपी फरार हैं। जंगीपुर जिले के एसपी भोलानाथ पांडे ने कहा कि हमने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- 1 घंटे तक बहन-प्रेमी को डंडे से पीटा, चाकू से गला रेतकर मरने तक तड़पता हुआ देखा, थाने में मुस्कुराता रहा भाई

गांव के लोगों को पता था दोनों लड़कियों के बीच है रिश्ता 
रिपोर्ट्स के अनुसार गांव के लोगों को दोनों लड़कियों के बीच के होमो सेक्सुअल संबंध की जानकारी थी। एक पीड़िता ने बताया है कि यह सच है कि हम दोनों के बीच रिश्ता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसके साथ रेप की कोशिश की थी। उन तीनों ने हम दोनों के पेट और जांघों पर चाकू से कई चीरे लगाए थे। 

यह भी पढ़ें- लिफ्ट से सीधे सातवीं मंजिल पर पहुंची शिक्षिका, फिर नीचे कूद दे दी जान, वजह जान कर हर कोई हैरान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा