
नई दिल्ली. भारत में कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। देश के 24 राज्यों में पिछले 1 हफ्ते से एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि देश में अब रिकवरी रेट भी बढ़कर 90% हो चुका है।
लव अग्रवाल ने बताया कि रोजाना सामने आ रहे केसों की तुलना में अब ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट भी 85.6% से बढ़कर 90% हो गया है। उन्होंने कहा, पिछले 20 दिनों में भारत में दर्ज किए गए नए कोरोना केसों में भी लगातार गिरावट हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
- देश में आज 2,83,000 लोग ठीक हुए हैं। 23 राज्य ऐसे हैं जहां रोजाना रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। अब देश में रिकवरी रेट अब 90% हो गया है।
- पिछले 24 घंटों में देश में 2,11,000 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस अब 8.84% हैं। 10 मई को देश में 37,45,000 एक्टिव केस थे, यह अब 24,19,000 रह गए हैं।
- 3 हफ्ते पहले 531 जिलों में हर रोज 100 नए मामले प्रतिदिन दर्ज हो रहे थे, अब ऐसे जिले 359 रह गए हैं।
- पिछले 1 सप्ताह से हर रोज करीब 21,00,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट देश में 10.45% रह गया है।
- देश में 26 मई को सबसे ज्यादा 22.17 लाख टेस्ट हुए।
- केंद्र सरकार द्वारा अब तक 45 साल से अधिक आयु के 14.85 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक 1.39 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.