वॉरियर्स भी चपेट में : महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक संक्रमित हुए 2500 पुलिसकर्मी, 30 ने गंवाई जान

Published : Jun 04, 2020, 03:04 PM IST
वॉरियर्स भी चपेट में : महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक संक्रमित हुए 2500 पुलिसकर्मी, 30 ने गंवाई जान

सार

भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे संक्रमित राज्य है। यहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना वॉरियर्स भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 2500 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 30 अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें एक अफसर भी शामिल है। 

मुंबई. भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे संक्रमित राज्य है। यहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना वॉरियर्स भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 2500 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 30 अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें एक अफसर भी शामिल है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 2500 पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। इनमें कुछ अफसर भी शामिल हैं। जबकि राज्य में कोरोना से अब तक 30 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। 

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित है महाराष्ट्र
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9304 मामले सामने आए हैं। भारत में कुल 2.17 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 6091 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र है। यहां 74860 केस सामने आ चुके हैं। 

महाराष्ट्र में अब तक 2587 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 32 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके है। जबकि 39944 लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस मुंबई में हैं। मुंबई में 43 हजार से ज्यादा केस मिले है। शहर में 1417 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 17472 लोग ठीक हो चुके हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा