भारत में 5 साल से कम उम्र के 35% बच्चे कुपोषित, 38% बच्चों का कद छोटा: केंद्र सरकार

Published : Mar 06, 2020, 05:36 PM IST
भारत में 5 साल से कम उम्र के 35% बच्चे कुपोषित, 38% बच्चों का कद छोटा: केंद्र सरकार

सार

लोकसभा में अजय निषाद के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्मृति ने यह भी कहा कि 2005-06 के मुकाबले 2015-16 में कुपोषण की स्थिति में कमी आई है। 

नई दिल्ली. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि देश में पांच वर्ष से कम आयु कत 35.7 फीसदी बच्चे कम वजन और 38.4 फीसदी बच्चे छोटे कद हैं।

2005-06 के मुकाबले 2015-16 में कुपोषण में कमी आई

लोकसभा में अजय निषाद के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्मृति ने यह भी कहा कि 2005-06 के मुकाबले 2015-16 में कुपोषण की स्थिति में कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘‘2015-16 में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -4 की रिपोर्ट के अनुसार पांच वर्ष के कम आयु के 35.7 फीसदी बच्चे कम वजन और 38.4 फीसदी बच्चे छोटे कद हैं।

मंत्री ने कहा कि 2005-06 की रिपोर्ट में कहा गया था कि पांच वर्ष के कम आयु के 42.5 फीसदी बच्चे कम वजन और 48 फीसदी बच्चे छोटे कद के हैं।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर काला जठेड़ी पुलिस कस्टडी में पत्नी और जुड़वा बेटियों से मिला
पवन ऊर्जा पर संसदीय समिति की बैठक, 2030 तक 100 गीगावाट उत्पादन का लक्ष्य