
विशाखापट्टनम. पूरी दुनिया पर कोरोना का कहर है। जहां इस महामारी के सामने बड़े से बड़े देश हार मानते नजर आ रहे हैं, वहीं 4 महीने की इस बच्ची ने कोरोना को मात दे दी है। बच्ची का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। बच्ची 18 दिन से वेंटिलेटर पर थी।
ईस्ट गोदावरी की रहने वाली आदिवासी महिला लक्ष्मी को कोरोना हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने जब बच्ची की जांच की तो वह भी पॉजिटिव निकली। बच्ची को विशाखापट्टनम के वीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया
बच्ची को 18 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। शुक्रवार को जब उसकी दोबारा कोरोना की जांच हुई तो वह निगेटिल मिली। हेल्थ चेकअप के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
भारत में 3 लाख के पार पहुंचे केस
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक यहां 3.09 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 8890 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1.46 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1.01 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, आंध्र की बात करें तो यहां अब तक 5636 केस मिले हैं। हालांकि, इनमें से 3091 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में महामारी से 80 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.