
नई दिल्ली. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से कम केस सामने आए हैं। यहां शनिवार को 414 केस मिले। यह राजधानी में 15 मार्च के बाद सबसे कम केस हैं। उस दिन सिर्फ 368 संक्रमण के केस मिले थे।
दिल्ली में अब 6731 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 0.53% रह गया है। हालांकि, दिल्ली में सबसे कम पॉजिटिविटी रेट 10 मार्च को 0.52% था।
दिल्ली में अब तक 14.28 लाख केस सामने आए
दिल्ली में अब तक कोरोना के 14.28 लाख केस सामने आए है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महामारी से 60 लोगों की मौत हुई है। अब तक राजधानी में 24557 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.72% पहुंच गया है।
दिल्ली में शुक्रवार से शनिवार तक एंटीजन और आरटीपीसीआर के 77,694 सैंपल लिए गए। अब तक दिल्ली में कोरोना के 1,96,81,458 टेस्ट लिए गए।
24 घंटे में 1683 लोग हुए ठीक
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1683 लोग ठीक हुए। अब दिल्ली में रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.81% हो गया। इससे पहले 18 मार्च को दिल्ली में रिकवरी रेट 97.85% था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.