दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 414 केस सामने आए, यह 15 मार्च के बाद सबसे कम

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से कम केस सामने आए हैं। यहां शनिवार को 414 केस मिले। यह राजधानी में 15 मार्च के बाद सबसे कम केस हैं। उस दिन सिर्फ 368 संक्रमण के केस मिले थे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2021 3:19 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से कम केस सामने आए हैं। यहां शनिवार को 414 केस मिले। यह राजधानी में 15 मार्च के बाद सबसे कम केस हैं। उस दिन सिर्फ 368 संक्रमण के केस मिले थे।

दिल्ली में अब 6731 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 0.53% रह गया है। हालांकि, दिल्ली में सबसे कम पॉजिटिविटी रेट 10 मार्च को 0.52% था। 

Latest Videos

दिल्ली में अब तक 14.28 लाख केस सामने आए 
दिल्ली में अब तक कोरोना के 14.28 लाख केस सामने आए है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महामारी से 60 लोगों की मौत हुई है। अब तक राजधानी में 24557 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.72% पहुंच गया है।

दिल्ली में शुक्रवार से शनिवार तक एंटीजन और आरटीपीसीआर के 77,694 सैंपल लिए गए। अब तक दिल्ली में कोरोना के 1,96,81,458 टेस्ट लिए गए। 

24 घंटे में 1683 लोग हुए ठीक 
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1683 लोग ठीक हुए। अब दिल्ली में रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.81% हो गया। इससे पहले 18 मार्च को दिल्ली में रिकवरी रेट 97.85% था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
इस एक शर्त पर Hezbollah को बख्श देगा Israel, लेकिन हूतियों की खैर नहीं! । Nasrallah
मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुके हैं ये 10 बड़े अवार्ड्स, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के
'ये कॉफी शॉप नहीं, कोर्ट है', चीफ जस्टिस ने वकील को सिखाया शिष्टाचार का पाठ