हरियाणा: रेसलिंग सेंटर में फायरिंग से 5 लोगों की मौत, 3 साल के बच्चे सहित 2 लोग घायल

Published : Feb 13, 2021, 07:53 AM IST
हरियाणा: रेसलिंग सेंटर में फायरिंग से 5 लोगों की मौत, 3 साल के बच्चे सहित 2 लोग घायल

सार

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को एक रेसलिंग सेंटर में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। वारदात रोहतक के मेहर सिंह अखाडा में हुआ। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी पुरानी रंजिश के कारण हुई।   

नई दिल्ली. हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को एक रेसलिंग सेंटर में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। वारदात रोहतक के मेहर सिंह अखाडा में हुआ। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी पुरानी रंजिश के कारण हुई। 

पांच मृतकों की पहचान हो गई है 
पुलिस ने बताया कि जाट कॉलेज के जिम्नेजियम में फायरिंग की खबर मिली थी। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि घटना कैसे हुई। पांच मृतकों में से तीन की पहचान प्रदीप मलिक, पूजा और साक्षी के रूप में हुई है। 

घायलों में तीन साल का बच्चा भी शामिल
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में एक मृतक का तीन साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में दो महिला पहलवान और एक कोच शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने पुलिस टीमों का गठन किया है जो घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
INA एझिमाला को मिला नया कमांडेंट, वाइस एडमिरल आलोक आनंद ने संभाला पद