छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी जवान ने फायरिंग कर 6 की जान ली, खुदकुशी की

Published : Dec 04, 2019, 11:20 AM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 02:22 PM IST
छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी जवान ने फायरिंग कर 6 की जान ली, खुदकुशी की

सार

छत्तीसगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जवानों की आपसी भिड़ंत की खबर आ रही है। इस हिंसक भिड़ंत में 6 की मौत हो गई। वहीं, 2 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई। बाद में फायरिंग करने वाले जवान ने खुदकुशी कर ली। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया, शुरुआती जांच में पता चला है कि एक जवान कांस्टेबल मसुदुल रहमान निवासी नादिया खराब मानसिक स्थिति से गुजर रहा था। उसी ने साथी जवानों पर फायरिंग की है।   

फायरिंग में  हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह निवासी संदियार (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश), कांस्टेबल सुरजीत सरकार (नॉर्थ श्रीरामपुर, बर्द्धवान, पश्चिम बंगाल) , हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह (जागपुर पंजाब), कांस्टेबल बिश्वरूप महतो (खुक्रामपुरा पश्चिम बंगाल), कांस्टेबल बेजीश ए.सी. (कोझिकोड, केरल) की मौत हो गई। 


कडेनार स्थित आईटीबीपी कैम्प में हुई भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, कडेनार स्थित आईटीबीपी के कैम्प में ये हिंसक भिड़ंत हुई। हालांकि, अभी जवानों के बीच तनाव की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है बीच बचाव करने वाले जवान भी जख्मी हुए हैं। इन्हें रायपुर लाया गया।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

24 जनवरी की 7 बड़ी खबरें: ट्रंप का टैरिफ अल्टीमेटम, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है PAK, मौनी रॉय से बदसलूकी
ज्ञान पोस्ट क्या है? क्या डाक सेवा सच में भारत के बच्चों की पढ़ाई बदल सकती है?