
नई दिल्ली. भारत में अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं। मार्च तक 17 राफेल विमान भारत आ जाएंगे। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 2022 तक भारत में सभी राफेल आ जाएंगे।
प्रश्नकाल में राजनाथ सिंह ने पूरक प्रश्न के जवाब में कहा, भारत में अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं। मार्च तक 17 विमान भारत को मिल जाएंगे। अप्रैल 2022 तक भारत को पूरे राफेल मिल जाएंगे।
किसने पूछा था सवाल
दरअसल, राज्यसभा में भाजपा सांसद महेश पोद्दार ने सवाल पूछा था कि भारत में कितने राफेल आ चुके हैं और कितने आने बाकी हैं और ये कब तक जंग के लिए तैयार हो जाएंगे।
राजनाथ सिंह ने जवाब में कहा, फ्रांस से राफेल को भारत को सुपुर्द किए जाने के बाद उन्हें वायु सेना में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय महत्व का आयोजन किया गया था। पहले भी खरीदे गए विमानों को वायु सेना में शामिला करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम हुए हैं लेकिन इस बार यह कार्यक्रम बड़ा था क्योंकि द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां के रक्षा मंत्री ने और भारतीय पक्ष का नेतृत्व मैंने किया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.