8 दिन से 2 लाख से कम आ रहे मामले, पीक से 68% कम हुए केस; रिकवरी रेट भी 93% हुआ- स्वास्थ्य मंत्रालय

Published : Jun 04, 2021, 04:22 PM ISTUpdated : Jun 04, 2021, 04:27 PM IST
8 दिन से 2 लाख से कम आ रहे मामले, पीक से 68% कम हुए केस; रिकवरी रेट भी 93% हुआ- स्वास्थ्य मंत्रालय

सार

देश में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,32,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 8 दिनों से 2 लाख से भी कम केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट भी बढ़कर  93% हो गया। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,32,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 8 दिनों से 2 लाख से भी कम केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट भी बढ़कर  93% हो गया। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। 

उन्होंने बताया कि रोज आ रहे मामलों में 68% की कमी आई है। 66% मामले 5 राज्यों से आ रहे हैं। 33% मामले 31 राज्यों से आ रहे हैं। 

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये जानकारी

- देश में 100 से ज्यादा केस आने वाले जिलों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। अब सिर्फ 257 जिलों में कोरोना के 100 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 
- देश में रिकवरी रेट लगातार अच्छा हो रहा है। अब देश में 93.1% रिकवरी रेट है। यानी 100 में से 93.1% लोग ठीक हो रहे हैं।
- देश के 377 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है। 7 मई के मुकाबले नए मामलों में 68 फीसदी की गिरावट देखी गई है। केवल 5 राज्यों में कुल मामलों के 66 फीसदी रिपोर्ट हो रहे हैं।
- देश में प्रति लाख आबादी पर कोरोना से 245 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर प्रति 10 लाख की आबादी में 477 लोगों की मौत हुई है।
- अब तक 22.41 करोड़ वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। 18-45 आयु वर्ग के 2.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।
- 10 मई के बाद देश में 21 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। अभी देश में 16.39 लाख एक्टिव केस हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास