Republic Day 2025: कब शुरू होगा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, कहां होगी परेड?

Published : Jan 25, 2025, 02:09 PM IST
Republic Day 2025 Parade

सार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगी। टिकट, रूट, समय और ऑनलाइन देखने की जानकारी यहाँ पाएँ।

India Republic Day Parade 2025: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होगा। 76वां गणतंत्र दिवस परेड रविवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। समारोह का समापन 47 विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट के साथ होगा। इससे भारतीय वायु सेना की ताकत दिखेगी।

किन रास्तों से गुजरेगी गणतंत्र दिवस 2025 परेड

गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होगी। यह विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

कैसे मिलता है गणतंत्र दिवस परेड देखने का टिकट?

गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए गणमान्य लोगों को सरकार द्वारा पास दिया जाता है। आम लोग टिकट खरीदकर इसे देख सकते हैं। इस साल टिकटों की बिक्री 2 से 11 जनवरी तक हुई है। इसके लिए सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, प्रगति मैदान और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर काउंटर लगाए गए। aamantran.mod.gov.in और ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन टिकट बेचे गए। टिकट की कीमत 20 रुपए और 100 रुपए थी। 20 रुपए में बिना रिजर्व और 100 रुपए में रिजर्व टिकट बेचे गए। अगर आप टिकट नहीं खरीद पाए हैं तो दूरदर्शन चैनल और DD News के यूट्यूब चैनल पर इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

क्यों हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

26 जनवरी भारत के इतिहास में अहम दिन है। 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके चलते इस दिन हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 2025: कहां देखें लाइव परेड, क्या है इस साल का थीम?

क्या है 26 जनवरी का ऐतिहासिक महत्व?

26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। इसके बाद लोकतांत्रिक तरीके से देश चलाने के लिए संविधान का निर्माण हुआ। आजादी मिलते ही संविधान सभा ने संविधान का मसौदा तैयार करने का काम शुरू कर दिया था। संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया। इसे 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस द्वारा घोषित किए गए पूर्ण स्वराज को देखते हुए 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day 2026: परेड में उतरे भारतीय सेना के अनदेखे योद्धाओं की 5 दमदार तस्वीरें
Republic Day 2026: टैंक, ड्रोन और रोबोट… कर्तव्य पथ पर दिखा इंडियन आर्मी का पावर शो