कोरोना से जंग में करनी थी मदद, ऑनलाइन पेमेंट का नहीं था पता, 82 साल के शख्स किया कुछ ऐसा, जीता दिल

 कोरोना वायरस से पूरा भारत जंग लड़ रहा है। हर कोई अपनी अपनी क्षमताओं के मुताबिक, इस जंग में सहयोग दे रहा है। इस दौरान लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक मदद के लिए भी आगे आए हैं। ऐसा ही कुछ कोलकाता में एक 82 साल के शख्स ने दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 11:04 AM IST

कोलकाता. कोरोना वायरस से पूरा भारत जंग लड़ रहा है। हर कोई अपनी अपनी क्षमताओं के मुताबिक, इस जंग में सहयोग दे रहा है। इस दौरान लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक मदद के लिए भी आगे आए हैं। ऐसा ही कुछ कोलकाता में एक 82 साल के शख्स ने दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। 

हाल ही में फेसबुक पर चारूदत्त आचार्य ने एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कॉलेज के एक रिटायर प्रोफेसर की कहानी शेयर की है। 82 साल सुभाष चंद्र रिटायर हैं और कोलकाता में अकेले रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन में अपने आस पास घूमते पुलिसवालों को देखा और बुलाया। अफसरों को लगा कि उन्हें कोई मदद की जरूरत है। लेकिन जब सुभाष चंद्र ने उन्हें चेक सौंपा तो वे सभी चकित रह गए। 

Latest Videos

सुभाष ने राहत कोष में दिए 10 हजार रुपए
सुभाष ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए दान दिए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि कैसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होता है। इसलिए उन्होंने पुलिस को बुलाया। 

सुभाष चंद्र का पैसा दवाइयों पर होता है खर्च
आचार्य की पोस्ट के मुताबिक, सुभाष चंद्र रिटायर हैं। उन्हें पेंशन मिलती है। लेकिन ज्यादातर पैसे दवाइयों पर ही खर्च होते हैं। इसके बावजूद सुभाष ने फैसला किया कि वे 10 हजार रुपए कोरोना के खिलाफ जंग में मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला