भारत के 8 राज्यों से कोरोना के 84 प्रतिशत केस, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में सबसे ज्यादा खतरा

Published : Apr 01, 2021, 03:46 PM IST
भारत के 8 राज्यों से कोरोना के 84 प्रतिशत केस, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में सबसे ज्यादा खतरा

सार

भारत में कोरोना के रोजाना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। आठ राज्यों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात, तथा मध्‍य प्रदेश में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन 8 राज्‍यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए। पिछले 24 घंटों में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के रोजाना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। आठ राज्यों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात, तथा मध्‍य प्रदेश में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन 8 राज्‍यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए। पिछले 24 घंटों में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करीब 40 हजार केस
महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या सबसे अधिक 39,544 हैं। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ 4,563 तथा कर्नाटक में 4,225 नए मामले आए

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) की संख्‍या आज 5,84,055 पहुंच गई। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.78 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 31,489 मामलों की कमी हुई है।

देश के 5 राज्यों से कोरोना के 78% केस
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्‍यों, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्‍तीसगढ़ तथा पंजाब का योगदान 78.9 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 61 प्रतिशत है।

45 साल के ऊपर के लोगों को लग रही वैक्सीन
45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगाने का अगला चरण आज से शुरू हो गया है। 6.50 करोड़ (6,51,17,896) टीके के डोज 10,86,241 सत्रों में दिए गए।   

कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 93.89 प्रतिशत
भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,14,74,683 हो गई। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 40,382 मामले ठीक हुए हैं।

24 घंटों में 459 संक्रमित मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटों में कोविड से 459 लोगों की मृत्‍यु हुई है। दैनिक मृत्यु के मामले में 83.01 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में (227) और पंजाब में 55 लोगों की कोविड से मृत्‍यु हुई।

15 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
15 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों में चंडीगढ़, झारखंड, ओडिशा, लद्दाख, दमन और दीव,पुद्दुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नगालैंड, लक्ष्‍यद्वीप, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली