भारत में कोरोना: 24 घंटे में 90 हजार मरीज, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, रिकवरी रेट लगातार बढ़ते हुए 78% पहुंचा

Published : Sep 16, 2020, 04:02 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:20 PM IST
भारत में कोरोना: 24 घंटे में 90 हजार मरीज, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, रिकवरी रेट लगातार बढ़ते हुए 78% पहुंचा

सार

भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या सबसे अधिक दर्ज की गई है। 82,961 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें घर/आइसोलेशन सेंटर और अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 78.53 फीसदी तक पहुंच गया है। सात दिनों से ठीक होने वाले मरीजों के औसत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या सबसे अधिक दर्ज की गई है। 82,961 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें घर/आइसोलेशन सेंटर और अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 78.53 फीसदी तक पहुंच गया है। सात दिनों से ठीक होने वाले मरीजों के औसत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कोरोना से कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 39,42,360 हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र (19423) में 23.41 फीसदी नए मरीज ठीक हुए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में (9628), कर्नाटक (7406), उत्‍तर प्रदेश (6680) और तमिलनाडु (5735) में 35.5 फीसदी नए मरीज ठीक हुए हैं। इन पांच राज्‍यों में करीब 59 फीसदी नए मरीज ठीक हुए हैं।

27 राज्यों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 70%
27 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 70 फीसदी से अधिक रही है। देश में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,95,933 है।

सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या चार गुना
ठीक होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह अंतर लगभग 29 लाख (29,46,427) से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या करीब चार गुना है।

सक्रिय मामलों में से करीब 60 फीसदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और तमिलनाडु से सामने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 90 हजार नए केस
सक्रिय मामलों में से करीब 70 फीसदी सबसे अधिक प्रभावित नौ राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 90,123 नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 20,000 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस आंध्र प्रदेश (8846) और कर्नाटक (7576) का स्‍थान रहा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर